
"मेरे प्रेमी को साजिश के तहत फंसाया गया है… जब तक उसे रिहा नहीं किया जाएगा, मैं नीचे नहीं उतरूंगी।” विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही टैक्सी स्टैंड पर स्थित जियो टॉवर पर चढ़ी युवती अपने प्रेमी टुनटुन की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध जता रही थी। उसका आरोप है कि पुलिस ने गलत तरीके से केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। टॉवर से लगातार आवाज लगाती युवती की जिद ने मौके पर हड़कंप मचा दिया।
देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंच गया। घंटों तक चले इस ड्रामे में पुलिस लाउडस्पीकर के जरिए युवती को समझाने की कोशिश करती रही, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ी रही।
घटना की सूचना मिलते ही विशुनपुरा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। किसी अनहोनी से बचने के लिए टॉवर के नीचे जाल बिछाने और सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए। पुलिस लाउडस्पीकर के जरिए लगातार युवती को समझाने और नीचे उतारने की कोशिश करती रही। अधिकारियों का कहना है कि उनकी पहली प्राथमिकता युवती को सुरक्षित नीचे उतारना है।
पूरे घटनाक्रम की शुरुआत 17 मार्च 2026 से हुई। विशुनपुरा थाने में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी को टुनटुन कुशवाहा नाम का युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू की और मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी टुनटुन के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Published on:
12 Apr 2026 05:53 pm
बड़ी खबरें
View Allकुशीनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
