कुशीनगर

यूपी में BJP सांसद के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं… बाल बाल बचे लोग, NH 28 पर मची अफरा तफरी

कुशीनगर में BJP सांसद विजय कुमार दुबे के काफिले में चल रही गाड़ियां आपस में ही टकरा गई, इस दौरान NH पर अफरा तफरी मच गया। हादसा तब हुआ जब आगे चल रही गाड़ी ने अचानक ब्रेक लगा दी और पीछे चल रही गाड़ियां बेलेंस न रख सकीं।

less than 1 minute read
Mar 06, 2026
फोटो सोर्स: पत्रिका, भाजपा सांसद के काफिले की गाड़ियां टकराईं

कुशीनगर में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होने से बच गया, यहां NH 28 पर ढांढा ओवरब्रिज के पास BJP सांसद विजय कुमार दुबे के काफिले की कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। यह घटना तब हुई जब काफिले में चल रही एक गाड़ी ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे आ रही आधा दर्जन गाड़ियां एक-दूसरे से भिड़ गईं। काफिले में युवा भाजपा नेता रविश सिंह, छोटेलाल शास्त्री, अभिमन्यु गौतम, सत्यनारायण गौड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष ज्ञान विक्रम सिंह और भाजपा सभासद जटाशंकर यादव शामिल थे।

ये भी पढ़ें

पेड़ से टकराई NSG कमांडो की बेकाबू कार, मौत; मथुरा से होली खेल कर लौट रहे थे घर

BJP सांसद विजय कुमार दुबे के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराई

जानकारी के मुताबिक BJP सांसद का काफिला सुकरौली से हाटा की ओर जा रहा था। ढांढा ओवरब्रिज के पास आगे चल रही गाड़ी के अचानक ब्रेक लगने से पीछे चल रही करीब पांच से छह गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस टक्कर में काफिले की दो गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि अन्य गाड़ियों को भी हल्का नुकसान पहुंचा। संयोग ठीक रहा कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

NH पर मची अफरा तफरी, पुलिस ने डेमेज गाड़ियों को हटाया

घायल होने वालों में भाजपा नेता रविश सिंह, छोटेलाल शास्त्री, अभिमन्यु गौतम, सत्यनारायण गौड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष ज्ञान विक्रम सिंह और भाजपा सभासद जटाशंकर यादव शामिल हैं। मौके पर मौजूद लोगों और सहयोगियों ने तुरंत सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और सूचना मिलते ही स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे। इस घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।पुलिस ने हादसे के बाद डेमेज गाड़ियों को सड़क से हटाकर ट्रैफिक शुरू किया।

ये भी पढ़ें

हिट एंड रन केस में मृतकों की संख्या दो हुई, मेडिकल स्टूडेंट की पहले ही हो चुकी है दर्दनाक मौत

Published on:
06 Mar 2026 04:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर