28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुलेआम पिस्टल से फायर करते युवक का वीडियो वायरल, पुलिस की हनक को चुनौती…फैली सनसनी

कुशीनगर से वायरल हो रहे एक वीडियो ने कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है। इस वीडियो में खुलेआम पिस्टल से फायरिंग करते नजर आ रहा है, वहीं दूसरे वीडियो में पिस्टल लेकर डांस करते नज आ रहा है

less than 1 minute read
Google source verification
Up news, kushinagar

फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, पिस्टल लेकर डांस करता युवक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अपराधमुक्त प्रदेश का दावा फिलहाल कुशीनगर में वायरल हो रहा एक वीडियो चुनौती दे रहा है। बता दें कि जिले के कसया थाना क्षेत्र के गोपालगढ़ गांव से एक युवक के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।

एक में फायर करते दूसरे में डांस करते दिख रहा है युवक

पहले वीडियो में युवक खुलेआम पिस्टल से हवाई फायरिंग करता दिख रहा है। दूसरे वीडियो में वह पिस्टल को कॉक कर हाथ में लेकर डांस कर रहा है। इस दौरान उसके आसपास कई लोग मौजूद हैं, यह वीडियो देखने में लग रहा है कि यह किसी कमरे के अंदर का है।

जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा तो पुलिस के भी कान खड़े हो गए। SO कसया अभिनव मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है। वीडियो के आधार पर युवक की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

शुरुआती जांच में लग रहा है कि यह वीडियो ठंड का है। जिसकी जांच की जा रही है। फिलहाल वीडियो, असलहे की वैधता की जांच कर रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

"ऑपरेशन तमंचा" हुआ हवा हवाई

बता दें कि गोरखपुर के ADG जोन रह चुके अखिल कुमार ने अपने कार्यकाल में जोन में "ऑपरेशन तमंचा" शुरू किए थे। इसमें पुलिस को काफी कामयाबी मिली थी और भारी मात्रा में अवैध असलहे भी बरामद हुए थे। उनके ट्रांसफर होने के बाद यह अभियान भी कुंद होता गया और हथियारों से कई वारदात भी सामने आ रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

कुशीनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग