
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, जिले में 34 अपराधी जिला बदर
कुशीनगर जिले में लॉ एंड ऑर्डर दुरुस्त रखने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम, 1970 के तहत DM महेंद्र सिंह तंवर, SP केशव कुमार ने कुल 34 व्यक्तियों को जिला बदर किया गया है। सक्षम प्राधिकारी के आदेश पर इन सभी आरोपियों को निर्धारित अवधि के लिए कुशीनगर जनपद की सीमा से निष्कासित किया गया है। प्रशासन ने बताया कि इन व्यक्तियों की गतिविधियां जनहित और लोकशांति के प्रतिकूल पाई गई थीं।
अधिकारियों ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों और आपराधिक प्रवृत्तियों के मद्देनजर विधिक प्रावधानों के तहत यह सख्त कदम उठाया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि लॉ-ऑर्डर से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इसके अलावा आदेश के अनुसार, जिला बदर किए गए ये व्यक्ति निष्कासन अवधि में सक्षम न्यायालय की अनुमति के बिना कुशीनगर की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। आदेश की अवहेलना करने पर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जिला बदर किए गए अभियुक्तों में अमरजीत, प्रमोद, जिला गोड़, सतीश उर्फ रामसतीश, सत्येंद्र, राम केवल, आकाश साहनी, दीपक, कमलेश तिवारी, भोला उर्फ समीम, मुन्ना उर्फ आलमीन, रामनिवास, रमेश, मूरत, शैलेन्द्र सिंह, विनय यादव, अंजुन अली, धर्मेन्द्र, रविन्द्र कुमार, दिलीप, आमिर हसन, सोनू चौहान, साधू उर्फ कमलेश, समरजीत सिंह उर्फ गोल्डी, ताहिर, चन्द्रभूषण यादव, रामअषीश यादव, अभय, विवेक कुषवाहा, अनिल, पंकज सिंह, अमित सिंह, विशाल सिंह और शमसुद्दीन शामिल है।
Published on:
21 Feb 2026 06:51 pm
बड़ी खबरें
View Allकुशीनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
