21 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोरखपुर में दस मिनट तक बीच सड़क उत्पात, तिवारीपुर क्षेत्र में दो गुटों में जमकर चले ईंट-पत्थर…गाड़ियों में भी तोड़फोड़

तिवारीपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को दोपहर में बीच सड़क दो गुटों में जमकर मारपीट हुई, इस दौरान एक पक्ष से दर्जन भर से ज्यादे लड़के एक दुकान में घुसकर ईंट-पत्थर चलाने लगे। इस दौरान सड़क पर खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई ,घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया।

less than 1 minute read
Google source verification
Up news, gorakhpur

फोटो सोर्स: पत्रिका, बीच सड़क हिंसक झड़प

गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को दो गुटों के बीच जमकर मारपीट और पत्थरबाजी की घटना सामने आई। इस दौरान करीब दस मिनट तक सड़क पर अफरा तफरी मची रही। दबंग युवकों ने एक दुकान में घुसकर ईंट-पत्थर चलाए और बाहर खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ कर दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

युवकों के दो गुटों में हिंसक झड़प, दुकान में घुस कर हमला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब 12:30 बजे दुल्हन मैरेज हाउस के पास स्थित एक चाय की दुकान पर रूद्रपुर और अंधियारीबाग के युवकों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। एक पक्ष के दस से अधिक युवक दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे और दुकान में घुसकर हमला कर दिया।

दूसरे गुट के युवक जान बचाने के लिए छत पर भागे

हमले के दौरान दुकान पर मौजूद दूसरे गुट के युवक अपनी जान बचाने के लिए छत पर चढ़ गए। इस बीच हमलावरों ने बाहर खड़ी गाड़ियों पर भी ईंट-पत्थर बरसाए। वहीं छत पर मौजूद युवक भी नीचे खड़े हमलावरों पर चिल्लाते रहे। हमलावर युवक हाथों में बेल्ट लहराते हुए गालियां देते और धमकियां देते नजर आए।

सड़क पर युवकों ने जमकर मचाया उत्पात

घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक खुलेआम उत्पात मचाते दिखाई दे रहे हैं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी आरोपी फरार हो चुके थे।

थाना प्रभारी तिवारीपुर पंकज कुमार सिंह के साथ दो चौकी इंचार्ज आरोपियों की तलाश में जुटे हैं। पुलिस के मुताबिक अंधियारीबाग और तरंग क्रॉसिंग के युवकों के बीच पुराना विवाद चल रहा है, जिसके चलते यह घटना हुई। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।