21 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी समारोह में आई बच्ची संग हुई हैवानियत, ड्रोन रिकॉर्डिंग देख आरोपी तक पहुंची पुलिस

गोरखपुर में शनिवार सुबह शादी समारोह में आई एक मासूम के साथ रेप की घटना सामने आई है, पुलिस ने कारवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

2 min read
Google source verification
Up news, gorakhpur

फोटो सोर्स: पत्रिका, आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर में आठ साल की मासूम के साथ हैवानियत की घटना हुई है, बता दें कि सिद्धार्थनगर की रहने वाली पीड़िता अपने दादी के साथ पीपीगंज थानाक्षेत्र में शादी समारोह में आई थी, शनिवार सुबह शादी स्थल से कुछ दूर बच्ची खून से लथपथ मिली।

मासूम के रेप का आरोपी गिरफ्तार

यह देख शादी के घर में हड़कंप मच गया, परिजन उसे लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे लेकिन उसकी हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।परिजन की तहरीर पर रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शादी समारोह में दादी संग पहुंची थी मासूम

जानकारी के मुताबिक सिद्धार्थनगर की रहने वाली मासूम की दादी का मायका गोरखपुर के पीपीगंज क्षेत्र के एक गांव में है। दादी के भतीजी की शादी शुक्रवार को थी। इसमें वह अपने दादी के साथ पहुंची थी।

जयमाल कार्यक्रम के बाद गायब मिली मासूम

दादी के अनुसार, जयमाला कार्यक्रम के बाद साढ़े 11 बच्ची अचानक उनकी पोती गायब हो गई। परिवार के लोग उसे खोजने लगे लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसके बाद ड्रोन से की जा रही रिकॉर्डिंग देखी गई। इसमें आरोपी अशोक निषाद उर्फ टुनटुन के साथ बच्ची जाती दिखाई दी। परिवार के साथ गांव के लोग भी बच्ची को खोजने लगे।

मेडिकल कालेज में भर्ती, हालत नाजुक

देर रात में शादी समारोह स्थल से कुछ दूर सूनसान जगह पर बच्ची खून से लथपथ मिली। परिजन उसे लेकर आनन फानन में स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है।

अनुराग सिंह, CO कैंपियरगंज

सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि शनिवार तड़के बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना की 112 पर सूचना मिली थी। पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए मासूम को अस्पताल में एडमिट कराया, पीड़ित बच्ची के बाबा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास के लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी के आधार पर आरोपी अशोक निषाद को हिरासत में ले लिया है।