20 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महराजगंज: पुलिस ने कार से बरामद की चरस की खेप, तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों में है कीमत

महराजगंज पुलिस ने करोड़ों रुपए की चरस पकड़ी है। एक कार में बरामद हुई इस चरस की कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है। मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

महाराजगंज: परसामलिक पुलिस ने एक कार से भारी मात्रा में चरस की खेप बरामद की है। इस दौरान कार सवार तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि बरामद की गई चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों में है। फिलहाल पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

गोरखपुर भेजी जा रही थी खेप

परसामलिक पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि नेपाल के रास्ते एक स्विफ्ट कार से चरस की बड़ी खेप गोरखपुर भेजी जा रही है। इसके बाद पुलिस ने गुरुवार की देर रात शंकरपुर मोड़ के पास घेराबंदी की। इस दौरान स्विफ्ट कार सवार को रोका गया तो गाड़ी से 48.686 किलो चरस बरामद हुआ।

कार चला रहा शख्स अरेस्ट

कार चला रहे राकेश यादव नामक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने बताया कि वह नेपाल से चरस को लेकर चला था और गोरखपुर में इसकी डिलीवरी देने वाला था। नौतनवा सीओ अंकुर गौतम ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

बीते दिनों गांजा की खेप हुई थी बरामद

गौरतलब है कि नेपाल के रास्ते भारत में अवैध रूप से नशे की खेप तस्करी की जाती है। आए दिन तस्कर और नशे की खेप भारत नेपाल सीमा से पकड़े जाते हैं। इसी को लेकर एसएसबी, कस्टम विभाग और पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। बीते दिनों सोनौली बॉर्डर से गांजा की बड़ी खेप बरामद हुई थी, जिसकी कीमत करीब 17 करोड रुपए के आसपास थी।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग