20 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नहीं थम रहा है कोहरे का कहर…एक, एक कर भिडे़ छह वाहन, NH पर अफरा तफरी

कुशीनगर जिले में शुक्रवार की सुबह एक साथ आधा दर्जन वाहन आपस में भिड़ते चले गये, इस दौरान दुर्घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल मचा रहा। संयोग ठीक रहा कि कोई बड़ी घटना नहीं हुई, आसपास के लोग और पुलिस ने सक्रियता से ट्रैफिक दुरुस्त कराया।

less than 1 minute read
Google source verification
Up news, kushinagar

फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, कोहरे में भिड़े आधा दर्जन वाहन

कुशीनगर जिले के रामकोला में इंद्रसेनवा गांव के पास
शुक्रवार की सुबह NH-730 पर लगभग पांच बजे घने कोहरे के बीच ताबड़तोड़ छह वाहन आपस में टकरा गए। संयोग ठीक रहा कि वाहन चालकों को मामूली चोटें आई हैं।दुर्घटना पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

कोहरे के कारण आपस में भिड़े आधा दर्जन वाहन

आसपास के लोगों ने बताया कि सबसे पहले एक मैजिक वाहन गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर सड़क पर पलट गई। सड़क पर कोहरे के कारण दिखाई नहीं दे रहा था, इसी बीच पीछे से आ रहे दो अन्य मैजिक वाहन, एक ऑटो और दो-तीन बाइक सवार भी गन्ना लदी ट्रेलर से टकरा गए। दुर्घटना के बाद मची अफरातफरी के बीच ग्रामीणों ने वहां पहुंचकर सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

सभी घायल खतरे से हैं बाहर

ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। ग्रामीण भी कुछ दूरी पर खड़े होकर आने वाले वाहनों को आवाज देकर रोक ले रहे थे, जिस कारण कोई बड़ी घटना नहीं हुई। फिलहाल सभी घायलों की हालत खतरे के बाहर है। हादसे के बाद कई घंटे तक वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रही।