17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक के परखच्चे उड़े, दो युवकों की दर्दनाक मौत…इकलौते बेटे की मौत से मचा कोहराम

कुशीनगर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक अज्ञात वाहन ने रामकोला की तरफ आ रहे बाइक सवार युवकों की भीषण टक्कर मार दी।

less than 1 minute read
Google source verification
Up news, kushinagar news

फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, दुर्घटना में दो युवकों की मौत

कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र में रामकोला-कसया मार्ग पर टेकुआतार ग्राम पंचायत के कुट्टी टोला गांव के पास अनियंत्रित कार ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार खाई में जा गिरे।

स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी साथ ही एम्बुलेंस को भी बुलाया गया। दोनों घायलों को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला ले जाया गया। अस्पताल के दौरान दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान पिंटू मद्धेशिया पुत्र छेदी प्रसाद (26 वर्ष), निवासी डीह टोला, और विनय पुत्र शंकर गोंड (25 वर्ष), निवासी कुट्टी टोला थाना रामकोला के रूप में हुई।

अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक पुलिया से टकराकर गड्ढे में गिरी

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार पुलिया से टकराकर नीचे खाई में गिर गए। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक पिंटू मद्धेशिया अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे और उनकी चार बहनें हैं।

दोनों शवों की पीएम के लिए भेज दिया गया है

मृतक पिंटू के चाचा दीपनारायण मद्धेशिया ने बताया कि पिंटू और विनय एक ही मोटरसाइकिल से टेकुआटार से रामकोला की ओर अपने निजी काम से जा रहे थे। कुट्टी टोला के समीप पुलिया के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। रामकोला थाने के प्रभारी श्यामलाल निषाद ने बताया कि पुलिस ने परिजनों से पंचनामा बनवाकर आगे की कारवाई कर रही है।