
कुशीनगर. यूपी के रास्ते बिहार और आसपास के जिलों में शराब की तस्करी का मामला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में आए दिन शराब तस्करी के मामले सामने आते रहते हैं। पुलिस के लाख प्रयास के बावजूद कुशीनगर जनपद के रास्ते शराब की तस्करी रूकने का नाम नहीं ले रही है।
सलेमगढ़ टोल प्लाजा के समीप लग्जरी कार से लगभग एक लाख कीमत की अंग्रेजी शराब तरयासुजान पुलिस ने बरामद की है। कार राष्ट्रीय राजमार्ग पर लावारिस हालत में खड़ी थी। तरयासुजान थाने की पुलिस कार मालिक का पता लगाने में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें:
मालूम रहे कि बिहार प्रांत में पूर्ण शराब बंदी के बाद शराब की तस्करी एक मोटे मुनाफा का धंधा हो गया है, कई प्रदेशों व कुशीनगर के तस्कर बिहार में शराब की आपूर्ति करने में जुट गए हैं। किसी को शक न हो, इसलिए तस्कर लग्जरी वाहनों का इस्तेमाल कर रहे है। शुक्रवार की देर शाम को तरयासुजान पुलिस को सूचना मिली की सलेमगढ टोल प्लाजा के समीप एर लग्जरी कार एचआर 51 एस 1474 एनएच 28 के किनारे लावारिस हालत में खड़ी है, सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची तरयासुजान थाने की पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमे 14 पेटियों में 336 शीशी आरएस ब्रान्ड की शराब रखी हुई थी। बरामद शराब की कीमत करीब एक लाख बताई जा रही है।
एेसा माना जा रहा है कि बरामद शराब को तस्कर बिहार ले जाने की तैयारी में थे, किसी वजह से कार को सड़क के किनारे खड़ा किए हुए थे। इसी दौरान किसी की नजर कार पर पड़ गई और उसने तरयासुजान पुलिस को खबर कर दिया । इस संबंध में थानाध्यक्ष तरयासुजान सत्येन्द्र कुंवर ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर बरामद गाड़ी के आधार पर तस्करों की छानबीन की जा रही है।