कुशीनगर

दीपावली पर एक घर में लगी आग, दो बेटे और मां की मौत

स्थानीय लोगों ने दूसरे बेटे और मां को जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Nov 2018, 12:57 PM IST
Burn
Burn

कुशीनगर/संतकबीरनगर. यूपी के संतकबीरनगर में दीपावली की खुशी में मातम छा गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के कांटे में दिवाली के दिन अचानक घर में आग लगने से मां बेटे समेत चार लोग बुरी तरह से जल गए। इस दर्दनाक घटना में एक मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने दूसरे बेटे और मां को जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां पहुंचते ही इलाज के दौरान मां और बेटे ने भी दम तोड़ दिया।इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।


बता दें कि श्रीराम का पूरा परिवार दिवाली की खुशियां मनाने में व्यस्त था कि अचानक घर में आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि इसमें श्रीराम का पूरा परिवार झुलस गया। उनके एक बेटे अमन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पत्नी रेणु और बेटे कृष्णा की भी इलाज के दौरान मौत हो गई है।
श्रीराम की पत्नी सहित दोनों बेटों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां हालत गंम्भीर देख डाक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में दीपावली की खुशियों पर ग्रहण लग गया। लोगों का कहना है कि आग लगने के कारण का पता अभी तक नहीं चल पाया है।

Published on: