कुशीनगर

नहीं रुक रहा गरीबों के अनाज पर डाका, राशन माफिया का खेल जारी, फिर पकड़ा गया सरकारी अनाज

कुशीनगर में फिर पकड़ा गया राशन का सरकारी अनाज, मिल मालकिन व उसके पति पर मुकदमा दर्ज।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Jun 2018, 8:39 AM IST
Ration Recovered
राशन के अनाज की कालाबाजारी

कुशीनगर. राशन माफियाओं द्वारा गरीबों का हक लूट कर तिजोरी भरने का सिलसिला कुशीनगर जनपद में बदस्तूर जारी है। एसडीएम कप्तागंज द्वारा अहिरौली बाजार थाना के गांव पकड़ी स्थिति मिनी राईस मिल पर मारे गए छापा में एकबार फिर भारी मात्रा में अनाज बरामद हुआ है। बरामद अनाज के बोरों पर साफ-साफ शब्दों उत्तर प्रदेश सरकार, खाद्य एवं रसद विभाग- 2017-18 लिखा हुआ है। अहिरौली बाजार थाना की पुलिस ने मिल मालकिन व उसके पति पर आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 सहित क ई संगीन धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

एसडीएम की इस कार्रवाई से सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़े लोगो पर भी जांच की तलवार लटकने लगी है। कप्तागंज तहसील के उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने एक सूचना के आधार पर अहिरौली बाजार थाना के पकड़ी बाजार में स्थित एक मिनी राईस मिल पर गुरुवार की शाम को छापा मार दिया। गरीबों व किसानों का हक छीनकर मिल के अंदर 1590 बोरों में गेंहू , 30 बोरों में चावल तथा 150 बोरों में धान रखा हुआ था।

सभी बोरों पर उत्तर प्रदेश सरकार, खाद्य एवं रसद विभाग 2017-18 लिखा हुआ था। एसडीएम ने मिल पर पुलिस का पहरा बैठाते हुए विपणन व राजस्व विभाग के लोगों को जांच व बोरों की गिनती के लिए लगा दिया। गिनती व जांच पूरी होने पर शुक्रवार की शाम को अहिरौली बाजार थाना की पुलिस ने मिल मालकिन बिंदु देवी तथा उसके पति पर कई संगीन धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
By AK Mall

Published on: