कुशीनगर

रिश्ते में बहन लगने वाली किशोरी ने शादी करने से किया इंकार तो युवक ने…

जिला अस्पताल में किशोरी का चल रहा इलाज
2 min read
• •
Updated: 6 Dec 2017, 6:54 AM IST
रिश्ते में बहन लगने वाली किशोरी ने शादी किया इंकार तो युवक ने मारा चाकू
रिश्ते में बहन लगने वाली किशोरी ने शादी किया इंकार तो युवक ने मारा चाकू

कुशीनगर. रामकोला थाने के गांव मुसहरी में मंगलवार को एक युवक ने रिश्ते में बहन लगने वाली किशोरी के शादी करने से इंकार करने पर उसे चाकू मार दिया। चाकू किशोरी की गर्दन पर लगा है जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। वहीं बीच बचाव करने पहुंचे कुशोरी के भाई को भी युवक ने चाकू मारकर घायल कर दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद युवक ने खुद जहर खा लिया। घायल किशोरी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है जबकि चाकू मारने वाले युवक का इलाज रामकोला सीएचसी पर ही चल रहा है।

जानकारी के अनुसार देवरिया जनपद के रामपुर कारखाना थान क्षेत्र के गांव बडहरी निवासी किशोरी कुशीनगर जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र के गांव मुसहरी में आई थी जहां देवरिया जनपद के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के कर्ममादीतपुर गांव निवासी राजकुमार मंगलवार को किशोरी के पास मुसहरी गांव में आया और रिश्ते में बहन लगने वाली किशोरी से शादी करने की बात कहने लगा। भाई- बहन के रिश्ते का हवाला देते हुए जब किशोरी ने शादी करने से जब इंकार कर दिया तो युवक आग बबूला हो गया और जान से मारने की नियत से किशोरी पर चाकू से प्रहार कर दिया। चाकू गर्दन पर लगने से किशोरी जमीन पर गिर कर तड़पने लगी। किशोरी की चीख सुनकर जब उसका भाई बचाने के लिए दौड़ तो युवक ने उसे भी चाकू मारकर घायल कर दिया।

घटना के बाद चीख- पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने राजकुमार को पकड़ लिया और धुनाई कर दी। वहीं दूसरीओर जब लोग घायल किशोरी को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि इसी बीच मौका पाकर आरोपी युवक ने जहर खा लिया। इसके बाद दोनों को सीएचसी रामकोला ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने किशोरी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जबकि आरोपी का इलाज सीएचसी पर ही चल रहा है।

Published on: