कुशीनगर

कुशीनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक के परखच्चे उड़े…दो युवकों की दर्दनाक मौत

कुशीनगर में बरात में शामिल मिल होने के लिए बिहारी छपरा से बाईक से सवार दो युवक कोटवा घुघुली मार्ग होकर कोटवा जा रहे थे, कौवासार पुल के पास बाइक साइड लेने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई।
less than 1 minute read
May 26, 2025
Feature image

कुशीनगर जिले में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, इस दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। यह दुर्घटना रविवार के देर रात कोटवा-घुघुली मार्ग पर कौवासार में हुई। मृत दोनों युवक एक बारात में शामिल होने जा रहे थे कि यह दर्दनाक हादसा हो गया।

बारात जा रहे युवकों की बाइक पेड़ से भिड़ी, दो युवकों की दर्दनाक मौत

दुर्घटना को सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवकों की पहचान खड्‌डा थाना क्षेत्र के सुकरौली निवासी 22 वर्षीय कबीर प्रसाद और रामकोला थाना क्षेत्र के फरना निवासी 25 वर्षीय सतीश के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि नेबुआ नौरंगिया थाना के ग्राम सभा बिहारी छपरा निवासी परीक्षन प्रसाद के बेटे की बारात कोटवा जा रही थी। दोनों युवक बिहारी छपरा से बाइक पर इसी बारात में शामिल होने निकले थे कि यह हादसा हो गया। तेज रफ्तार होने के कारण कौवासार पुल के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायल युवकों को सीएचसी कोटवा पहुंचाया। चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। SO निबुआ नौरंगिया दीपक कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना में मौत की खबर सुनते ही मृतकों के घर में कोहराम मच गया। रफ्तार में लापरवाही ने दो परिवारों को बर्बाद कर दिया।

Updated on:
26 May 2025 10:54 am
Published on:
26 May 2025 10:54 am