
कुशीनगर. अग्नि को साक्षी मानकर लिए गए सात फेरे और दिए गए वचन की भी विवाहिता ने लाज नहीं रखी और अपने अवैध सम्बंधों के लिए अपने पति की बलि चढ़ा दी। पडरौना कोतवाली की पुलिस ने शनिवार को पति की हत्या करने के जुर्म में गिरफ्तार कर महिला व उसके प्रेमी को जेल भेज दिया है। हत्या 8 नवंबर को पडरौना नगर के स्टेशन रोड पर हुई थी ।
मिली जानकारी के मुताबिक, पडरौना नगर निवासी मनोज रोज की तरह 8 नवंबर की भोर मे टहलने के लिए निकला था। पडरौना नगर के स्टेशन रोड पर 8 नवम्बर की ही सुबह मनोज मृत पड़ा मिला। पडरौना कोतवाली की पुलिस ने इसे सड़क दुर्घटना मानकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.लेकिन जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो पुलिस भौचक्की रह गई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, मनोज की मौत धारदार हथियार से गला रेतने व सिर पर राड से गंभीर चोट पहुंचाने के कारण हुई थी। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद पडरौना कोतवाली की पुलिस ने अपनी जांच की दिशा बदल दी.पुलिस अब दुर्घटना की जगह हत्या का खुलासा करने में जुट गई. पुलिस ने इस ब्लांइड मर्डर की गुथ्थी सुलझाने के लिए अपनी तफ्तीश शुरू की तो पुलिस एकबार फिर आश्चर्य चकित रह गई। पता चला कि मृतक की पत्नी का अवैध संबंध पड़ोस के रहने वाले गुड्डू अली नाम के एक युवक से है।
मृतक की मां ने भी जब इस बात की पुष्टि की पुलिस ने पत्नी के कॉल डिटेल खगांला शुरू कर दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी गुड़ु अली के फ़ोन डिटेल को खगांला तो बातचीत की लम्बी फेहरिस्त सामने सामने आई। पूछताछ में पता चली कि अवैध प्रेम संबंध में रोड़ा बने मनोज के हत्या की साजिश उसकी पत्नी ने रच दी और 8 नवंबर को अपने प्रेमी व उसके दोस्त के साथ मिलकर मनोज की गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस ने महिला व उसके प्रेमी को जेल भेज दिया है।