लखीमपुर खेरी

मार्निंग वाक पर निकले दो दोस्तों की हादसे में मौत

भीरा-पलिया मार्ग के मटेहिया के पास हुआ हादसा।  
2 min read
accident
मार्निंग वाक पर निकले दो दोस्तों की हादसे में मौत

लखीमपुर-खीरी. सुबह-सुबह भीरा-पलिया हाइवे पर टहलने निकले दो लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही दोनों दोस्तों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार भीरा थाना क्षेत्र के ग्राम मटेहिया निवासी 45 वर्षीय कमलेश कुमार गुप्ता पुत्र प्रभु गुप्ता अपने 42 वर्षीय साथी ओम प्रकाश गुप्ता पुत्र बाबूराम गुप्ता के साथ घर से प्रात:काल मार्निंग वाक के लिए निकले थे।
बताया जा रहा है कि दोनों मित्र सुबह 6 बजे टहलते हुए अपने खेत जा रहे थे। इसी बीच दोनों साथी भीरा-पलिया राजमार्ग के मटेहिया मोड़ पर पहुंचे ही थे कि वहीं दूसरी तरफ से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने दोनों साथियोंं को को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों साथियो की मौत हो गयी। मामले की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुँचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची भीरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट-मार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के परिवार में चार लड़किया थी, जिनकी शादी हो चुकी है। मृतकों के दोनों परिवारों में कमाने वाला इनके अलावा अन्य कोई नहीं है जो अपने-अपने परिवारो को मजदूरी कर जीवन यापन कराते थे। दोनों मित्रो की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत से गाँव में मातम छा गया है।

दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत

बिजुआ. बताया जा रहा है मृतक कमलेश और ओमप्रकाश बचपन से ही गहरे मित्र थे। दोनों प्रतिदिन मार्निंग वाक करते हुए अपने खेत जाया करते थे। इसी तरह बुधवार को भी दोनों मित्र सुबह अपने खेत जा रहे कि दोनों इसी दौरान सुबह 6 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर का शिकार बन गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के दोनों परिवारों में कमाने वाला इनके अलावा अन्य कोई नहीं है जो अपने-अपने परिवारो को मजदूरी कर जीवन यापन कराते थे। दोनों मित्रो की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत से गाँव में मातम छा गया है।

Updated on:
31 Oct 2018 09:09 pm
Published on:
31 Oct 2018 09:09 pm
Also Read
View All
‘पुलिस कार्यलय के अंदर मारपीट हुई’, कौन हैं सपा विधायक राहुल लोधी? मारपीट की चर्चाओं के बीच जानिए राजनीतिक सफर

Lakhimpur Kheri Firing Case: पुराने गोलीकांड के आरोपी ने फिर मारी एक को गोली; लखीमपुर में पड़ोसी को मारकर खुद को भी मारा

‘अमरमणि कांग्रेस में शामिल हुए तो जंतर-मंतर पर करूंगी अनशन’, मधुमिता की बहन निधि शुक्ला का बड़ा एलान

Lakhimpur Kheri News: खाद की ओवररेटिंग पर भड़के BJP विधायक विनोद शंकर अवस्थी, बोले- ‘मैं किसी बड़े आदमी का गुलाम नहीं’

यूपी के 8 लोगों की मौत: भिंड में सड़क पर बैठी गाय को बचाने में ट्रक से टकराई पिकअप, 23 घायल, पीड़ित परिवारों को 2-2 लाख की मदद