लखीमपुर खेरी

बस की टक्कर से मैजिक सवार दो लोगों की मौत

वहीं करीब दर्जन भर सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।  
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Mar 2019, 8:59 PM IST
lakhimpur
बस की टक्कर से मैजिक सवार दो लोगों की मौत

लखीमपुर-खीरी. पीलीभीत-बस्ती मार्ग के थाना ईसानगर क्षेत्र में लखीमपुर से सिसैया जा रही रही मैजिक में रुपईडीहा से आ रही हरिद्वार डिपो की रोजवेज बस ने गड्ढों में अनियंत्रित होकर सामने से टक्कर मार दी। जिसमें मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। वहीं करीब दर्जन भर सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने गंभीर रूप से घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजकर मृतकों के शव कब्जे में ले लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने बस ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
थाना ईसानगर क्षेत्र के पीलीभीत बस्ती मार्ग के अदलिसपुर मजरा बोझिया के पास मैजिक यूपी 31 टी 7432 लखीमपुर से सवारियां भर कर सिसैया जा रही थी। अदलिसपुर के पास सवारियां उतारते समय सामने से उत्तराखंड हरिद्वार डिपो यूके 07 पीए 1170 बस सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों में अनियंत्रित होकर मैजिक में सामने से टक्कर मार दी। जिसमें कदीर निवासी टेगनहा कोतवाली धौरहरा व छैलू पुत्र छत्रपाल निवासी हसनापुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं करीब दर्जन भर लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना पुलिस व पीआरवी ने सभी घायलों को एम्बुलेंस से जिला मुख्यालय भेज दिया। वहीं मृतकों के शवों को कब्जे लेकर दोनों वाहनों को भी कब्जे में ले लिया है। राहगीरों द्वारा पकड़े गए बस ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है। इस सम्बन्ध में एसओ ने बताया कि घटना में और जानकारी इक_ा की जा रही है।

Published on:
Also Read
View All
सुबह 11 से साढ़े 12 बजे तक का घटनाक्रम! टीचर को गोली मारने से पहले सऊद ने इंस्टा पर क्या पोस्ट किया? लखीमपुर केस Inside Story

लखीमपुर के स्कूल ग्राउंड से महिला टीचर को घसीटकर ले गया युवक, गोली मारकर हत्या की, फिर खुद को भी मारी, दोनों की मौत

‘पुलिस कार्यलय के अंदर मारपीट हुई’, कौन हैं सपा विधायक राहुल लोधी? मारपीट की चर्चाओं के बीच जानिए राजनीतिक सफर

Lakhimpur Kheri Firing Case: पुराने गोलीकांड के आरोपी ने फिर मारी एक को गोली; लखीमपुर में पड़ोसी को मारकर खुद को भी मारा

‘अमरमणि कांग्रेस में शामिल हुए तो जंतर-मंतर पर करूंगी अनशन’, मधुमिता की बहन निधि शुक्ला का बड़ा एलान