लखीमपुर खेरी

हाथी के बच्चे के नामकरण की दावत, देश-विदेश के बच्चों ने सुझाए 400 नाम, 26 हाथियों को दिया जाएगा भोज

400 Suggestions for Name ceremony of Baby Elephant Dudhwa Park- दुधवा नेशनल पार्क (Dudhwa National Park) में हाथी के बच्चे की नामकरण दावत रखी गई है। मुख्य वन संरक्षक बच्चे का नामकरण करेंगे। बच्चे के नामकरण को लेकर वन विभाग ने मेल और व्हाट्सऐप पर लोगों से सुझाव मांगे थे।
2 min read
• •
Updated: 13 Aug 2021, 1:31 PM IST
400 Suggestions for Name ceremony of Baby Elephant Dudhwa Park
400 Suggestions for Name ceremony of Baby Elephant Dudhwa Park

लखीमपुर खीरी.400 Suggestions for Name ceremony of Baby Elephant Dudhwa Park. दुधवा नेशनल पार्क (Dudhwa National Park) में हाथी के बच्चे की नामकरण दावत रखी गई है। मुख्य वन संरक्षक बच्चे का नामकरण करेंगे। बच्चे के नामकरण को लेकर वन विभाग ने मेल और व्हाट्सऐप पर लोगों से सुझाव मांगे थे। देश-विदेश से अब तक 400 नाम के सजेशन आ चुके हैं। सभी नामों को वन विभाग ने मुख्यालय भेजा है। इनमें से किसी एक नाम को ही चुना जाएगा। नामकरण वाले दिन हाथियों की दावत पार्टी भी होगी। इसके लिए 26 हाथियों को भोज भेजा जाएगा।

भोज के लिए आर्थिक मदद

दुधवा पार्क में रहने वाली हथिनी टेरेसा के बच्चे का नामकरण किया जाएगा। हाथिनी टेरेसा को 2018 में कर्नाटक से दुधवा लाया गया था। इसी साल फरवरी में टेरेसा ने एक बच्चे को जन्म दिया है। इसी बच्चे के नामकरण को लेकर वन विभाग ने मेल और व्हाट्सएप पर लोगों से नाम के सुझाव मांगे थे। जिसको लेकर अब तक 400 सुझाव आ चुके हैं। मुख्य वन संरक्षक के नाम घोषित करने के बाद दुधवा नेशनल पार्क में हाथियों की दावत होगी। फील्ड डायरेक्टर संजय पाठक ने कहा है कि हर साल मानसून सीजन में हाथियों को उनकी मनपसंद खाने की चीजें देकर दावत दी जाती है। इस बार कोरोना काल के चलते यह अभी तक नहीं हो पाया। इसलिए टेरेसा के बच्चे का नामकरण के बाद इस पार्टी का आयोजन किया जाएगा।

नेशलन पार्क में हैं 26 हाथी

मौजूदा समय में दुधवा में 26 हाथियों के अपने नाम है। इसमे गंगाकली, रूपकली, पवनकली, डायना, पाखरी, चमेली, सुलोचना, सुंदर, गजराज, विनायक ,मोहन टेरेसा ,अमृता, दुर्गा, चंपाकली, जयमाला, भास्कर शामिल है।

Updated on:
13 Aug 2021, 1:31 PM IST
Published on:
Also Read
View All
सुबह 11 से साढ़े 12 बजे तक का घटनाक्रम! टीचर को गोली मारने से पहले सऊद ने इंस्टा पर क्या पोस्ट किया? लखीमपुर केस Inside Story

लखीमपुर के स्कूल ग्राउंड से महिला टीचर को घसीटकर ले गया युवक, गोली मारकर हत्या की, फिर खुद को भी मारी, दोनों की मौत

‘पुलिस कार्यलय के अंदर मारपीट हुई’, कौन हैं सपा विधायक राहुल लोधी? मारपीट की चर्चाओं के बीच जानिए राजनीतिक सफर

Lakhimpur Kheri Firing Case: पुराने गोलीकांड के आरोपी ने फिर मारी एक को गोली; लखीमपुर में पड़ोसी को मारकर खुद को भी मारा

‘अमरमणि कांग्रेस में शामिल हुए तो जंतर-मंतर पर करूंगी अनशन’, मधुमिता की बहन निधि शुक्ला का बड़ा एलान