लखीमपुर खेरी

शादी की उस रात जैसे ही पहुंचा दूल्हा, अचानक हो गया कुछ ऐसा, देखकर भाग खड़ी हुई दुल्हन

इस घटना का बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया...
2 min read
• •
Updated: 27 Jun 2018, 11:48 AM IST
Barat mein hua bawal fenka garam tel
शादी की उस रात जैसे ही पहुंचा दूल्हा, अचानक हो गया कुछ ऐसा, देखकर भाग खड़ी हुई दूल्हन

लखीमपुर खीरी. महीनों से चल रही शादी की तैयारी और लोगो के चहरे पर खुशी साफ दिख रही थी। लोग अपने में मस्त थे, कोई बारात के स्वागत में व्यस्त था। तो कोई दूल्हे की एक झलक पाने को बेताब था लेकिन इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ। जिससे सभी की खुशियों को पल भर में खत्म कर दिया।

फेंका कढ़ाई का गर्म तेल

कोतवाली सदर क्षेत्र के ग्राम रमवापुर सती में आई एक बारात में गर्म रोटियों को लेकर बाराती और कारीगर के बीच कहा-सुनी हो गई। नौबत मारपीट तक आ गई। वहीं झगड़े का निपटारा कराने मौके पर ग्राम प्रधान अमरीश कुमार अपने भतीजे संदीप के साथ पहुंचे आरोप है कि गुस्साए कारीगर ने कढ़ाई में खोल रहा तेल दोनों पर फेंक दिया। जिससे दोनों बुरी झुलस गये। जिन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इस घटना के बाद दूल्हा-दुल्हन समेत सभी बारातियों और जनातियों में अफरा-तफरी मच गई।

बारात में हुआ बवाल

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने कारीगर के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कर लिया है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव निवासी सुशील के घर पर बारात आई थी। जब खाना शुरू हुआ तो कुछ बरातियों ने गरम रोटी की मांग की। इस बात को लेकर बारातियों और हलवाइयो के बीच विवाद बढ़ गया। दोनों में मारपीट होने लगी। इस दौरान वहा भगदड़ मच गई। जब इस झगड़ा होने की सूचना ग्राम प्रधान अमरीश को मिली तो वह अपने भांजा संदीप के साथ मौके पर पहुंचे। बराती और हलवाइयों को बातचीत कर मामले को शांत करा रहे थे।

गंभीर रूप से झुलसे

इसी बीच गुस्साए कोतवाली क्षेत्र की गढ़ी रोड निवासी कारीगर तुलसीराम ने कढ़ाई में खौलता तेल ग्राम प्रधान अमरीश कुमार पर उड़ेल दिया। तेल की चपेट में आकर उसका भतीजा संदीप भी गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे वहां अफरा तफरी मच गई। सूचना पर शहर कोतवाल अशोक पांडे फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। प्रधान और उसके भतीजे को गंभीर हालत में जिलाअस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली ग्राम प्रधान के भांजे सौरव गुप्ता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

Updated on:
27 Jun 2018, 11:48 AM IST
Published on:
Also Read
View All
लखीमपुर में बेकाबू डंपर ने एक ही परिवार के 4 लोगों को रौंदा, 2 साल के मासूम समेत 3 की मौत

सुबह 11 से साढ़े 12 बजे तक का घटनाक्रम! टीचर को गोली मारने से पहले सऊद ने इंस्टा पर क्या पोस्ट किया? लखीमपुर केस Inside Story

लखीमपुर के स्कूल ग्राउंड से महिला टीचर को घसीटकर ले गया युवक, गोली मारकर हत्या की, फिर खुद को भी मारी, दोनों की मौत

‘पुलिस कार्यलय के अंदर मारपीट हुई’, कौन हैं सपा विधायक राहुल लोधी? मारपीट की चर्चाओं के बीच जानिए राजनीतिक सफर

Lakhimpur Kheri Firing Case: पुराने गोलीकांड के आरोपी ने फिर मारी एक को गोली; लखीमपुर में पड़ोसी को मारकर खुद को भी मारा