लखीमपुर खेरी

ऑनलाइन गर्लफ्रेंड से मिलने बेंगलुरु से फ्लाइट पकड़कर यूपी पहुंचा प्रेमी, लव जिहाद के नाम पर हुई पिटाई

लखीमपुर खीरी में एक मुस्लिम युवक बेंगलुरु से फ्लाइट पकड़कर अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा, तो लड़की के घर वालों ने लव जिहाद (Love Jihad) के नाम पर उसकी पिटाई कर दी।
less than 1 minute read
ऑनलाइन गर्लफ्रेंड से मिलने बेंगलुरु से फ्लाइट पकड़कर यूपी पहुंचा प्रेमी, लव जिहाद के नाम पर हुई पिटाई
ऑनलाइन गर्लफ्रेंड से मिलने बेंगलुरु से फ्लाइट पकड़कर यूपी पहुंचा प्रेमी, लव जिहाद के नाम पर हुई पिटाई

लखीमपुर खीरी. लखीमपुर खीरी में एक मुस्लिम युवक बेंगलुरु से फ्लाइट पकड़कर अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा, तो लड़की के घर वालों ने लव जिहाद (Love Jihad) के नाम पर उसकी पिटाई कर दी। मामला स्‍थानीय हिंदूवादी संगठन की जानकारी में आया। उन्होंने मामले में नए धर्म परिवर्तन विरोधी कानून के तहत कार्रवाई करने की बात कही। तहरीर पर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। रात भर युवक को हिरासत में रखने के बाद सोमवार को उसे निजी मुचलके पर र‍िहा कर दिया गया।

ऑनलाइन हुई थी दोस्ती

21 साल का यह युवक बेंगलुरु में इंजिनियर है। पिछले साल अप्रैल में वह लखीमपुर की किशोरी से ऑनलाइन संपर्क में आया था। किशोरी का जन्मदिन था इसलिए वह उससे मिलने आया था। उसने फ्लाइट बुक की, एक सॉफ्ट टॉय, चॉकलेट और मिठाइयां लेकर लखनऊ पहुंचा। जब वह लड़की के घर पहुंचा तो परिवार वालों ने उसकी सच्चाई जानकर पिटाई कर दी। उन्होंने धर्म परिवर्तन के नाम पर जोर दिया।

सदर कोतवाली के एसएचओ सुनील कुमार ने कहा कि जब युवक को पुलिस स्‍टेशन लाया गया तो उसके पास से 1500 रुपये और टिकट मिला। उसने बताया कि वह देवरिया का है और लड़की से मिलने आया था।

Updated on:
12 Jan 2021 02:59 pm
Published on:
12 Jan 2021 02:59 pm
Also Read
View All
Lakhimpur Kheri News: खाद की ओवररेटिंग पर भड़के BJP विधायक विनोद शंकर अवस्थी, बोले- ‘मैं किसी बड़े आदमी का गुलाम नहीं’

यूपी के 8 लोगों की मौत: भिंड में सड़क पर बैठी गाय को बचाने में ट्रक से टकराई पिकअप, 23 घायल, पीड़ित परिवारों को 2-2 लाख की मदद

‘इंस्टाग्राम वाली मोहब्बत के लिए छोड़ा पति’, बिहार की महिला खीरी के युवक के प्यार में पहुंची यूपी, पति और 3 बच्चों को छोड़ा

लखीमपुर खीरी केस में गवाहों को धमकाने का मामला, पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा का चार्जशीट में नाम नहीं

पहले बहन का कत्ल, फिर फायरिंग और अब आधी रात को धमाका, मधुमिता शुक्ला की बहन निधि ने पूर्व मंत्री समेत 4 पर लगाए गंभीर आरोप