लखीमपुर खेरी

प्रेमिका के साथ डांस करना पड़ गया महंगा, चाचा ने कर दिया एेसा कांड

प्रेमिका के साथ डांस करना पड़ा गया महंगा, चाचा ने कर दिया एेसा कांड
2 min read
• •
Updated: 1 Oct 2017, 1:22 PM IST
lakhimpur kheri
lakhimpur kheri

लखीमपुर खीरी. शहर से धीरे-धीरे पुलिस का इस्तकबाल खत्म होता नजर आ रहा है। दिनदहाड़े हो रही आपराधिक घटनाएं इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। इसी क्रम में एक और वारदात कोतवाली क्षेत्र में घटी जिसमें पुरानी रंजिश में युवक को गोली मारी गई, वहीं इलाज के लिये लखनऊ ले जाते समय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शाहपुरा कोठी गेट पर प्रेम संबंधों को लेकर शनिवार की देर शाम चौराहे पर एक युवक को गोली मार दी गई। गोली युवक के पेट में लगी और वो गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय सीतापुर में युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक शहर के मोहल्ला शाहपुरा कोठी में रहने वाले संदीप कश्यप (25) का एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ समय पहले लड़की की शादी हो गई थी। लेकिन युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। मूर्ति विसर्जन में युवक युवती के साथ डांस करते पाया गया यह देख युवती के चाचा का खून खौल उठा।

इसी रंजिश को लेकर लड़की के चाचा ने शनिवार की देर शाम संदीप को शाहपुरा कोठी चौराहे पर बुलाया और यहां विवाद होने लगा। विवाद बढ़ने पर आरोपी चाचा ने तमंचे से संदीप पर फायर कर दिया। गोली उसके पेट में लगी और वह लहूलुहान होकर वही पर गिर गया।

सरेआम हुई इस घटना से चौराहे पर हड़कंप मच गया। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पाकर कोतवाल दीपक शुक्ला फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही दबोच लिया। उसके पास से घटना में आला कत्ल तमंचा भी बरामद हुआ है। इस तरह से सरेआम हो रही घटनाओं से लोगों में भय बढ़ता जा रहा है। वही मोहर्रम से पहले इस तरह की घटनाएं होना पुलिस के लिये मुसीबत का कारण न बन जाये।

मोहर्रम के ठीक पहले शहर के बीचों बीच इस तरह की वारदात होना। इससे एक बात तो स्पष्ट होती है कि अपराध करने वालों में पुलिस का खौफ बिल्कुल खत्म हो चुका है। नहीं तो इस तरह चौकी से महज दो सौ मीटर दूरी पर इस तरह की घटना को अंजाम देना इसे पुलिस की लापरवाही ही कहा जायेगा। फिलहाल शहर में दिन दहाड़े हो रही आपराधिक घटनाओं ने पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े कर दिये है।

Published on:
Also Read
View All
सुबह 11 से साढ़े 12 बजे तक का घटनाक्रम! टीचर को गोली मारने से पहले सऊद ने इंस्टा पर क्या पोस्ट किया? लखीमपुर केस Inside Story

लखीमपुर के स्कूल ग्राउंड से महिला टीचर को घसीटकर ले गया युवक, गोली मारकर हत्या की, फिर खुद को भी मारी, दोनों की मौत

‘पुलिस कार्यलय के अंदर मारपीट हुई’, कौन हैं सपा विधायक राहुल लोधी? मारपीट की चर्चाओं के बीच जानिए राजनीतिक सफर

Lakhimpur Kheri Firing Case: पुराने गोलीकांड के आरोपी ने फिर मारी एक को गोली; लखीमपुर में पड़ोसी को मारकर खुद को भी मारा

‘अमरमणि कांग्रेस में शामिल हुए तो जंतर-मंतर पर करूंगी अनशन’, मधुमिता की बहन निधि शुक्ला का बड़ा एलान