लखीमपुर खेरी

17 साल पहले हुए घोटाला मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के भाई के घर पहुंची सीबीआई टीम, थमाया नोटिस

CBI team reached house of Union MoS for 17 year old scam case- 17 पहले खीरी जिले में हुए बहुचर्चित अनाज घोटाले की जांच एक बार फिर शुरू हो गई है। शनिवार को सीबीआई टीम लखीमपुर खीरी पहुंची।
less than 1 minute read
CBI
CBI

लखीमपुर खीरी.CBI team reached house of Union MoS for 17 year old scam case. 17 पहले खीरी जिले में हुए बहुचर्चित अनाज घोटाले की जांच एक बार फिर शुरू हो गई है। शनिवार को सीबीआई टीम लखीमपुर खीरी पहुंची। टीम केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के भाई विजय मिश्र के कपूरथला स्थित आवास पहुंची। टीम उनके घर मिनट तक रुकी रही और उन्हें नोटिस थमा दिया। हालांकि, यह नोटिस था, वारंट था या फिर एनबीडब्ल्यू, पुष्टि नहीं हो पाई। माना जा रहा है कि अनाज घोटाले से तार जुड़े होने के कारण विजय मिश्रा को नोटिस जारी करते हुए सीबीआई ने उनको नौ अगस्त को लखनऊ बुलाया है। सीबीआई ने यही नोटिस शहर के दो अन्य लोगों को भी जारी किया

यह था मामला

साल 2004 में खीरी जिले में अरबों रुपये का अनाज घोटाला सामने आया था। यहां गरीबों को मिलने वाले अनाज की कालाबाजारी की का राज जब यूपी सरकार की फूड सेल व ईओडब्ल्यू ने खोला तो जिले के तत्कालीन डीएम एसपीएस सोलंकी व पांच एसडीएम को सस्पेंड कर दिया गया। जिले के लगभग सभी 22 थानों में 66 मुकदमे दर्ज कराए गए, जिसमें खीरी जिले के पांच एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, लेखपाल, गोदाम प्रभारी, कोटेदार व ठेकेदार समेत करीब 400 लोगों को नामजद किया गया। साल 2008 में इस घोटाले की जांच सीबीआई को सौंपी गई, जिसका ट्रायल अब सीबीआई की लखनऊ कोर्ट में चल रहा है।

Updated on:
08 Aug 2021 01:01 pm
Published on:
08 Aug 2021 01:01 pm
Also Read
View All
‘इंस्टाग्राम वाली मोहब्बत के लिए छोड़ा पति’, बिहार की महिला खीरी के युवक के प्यार में पहुंची यूपी, पति और 3 बच्चों को छोड़ा

लखीमपुर खीरी केस में गवाहों को धमकाने का मामला, पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा का चार्जशीट में नाम नहीं

पहले बहन का कत्ल, फिर फायरिंग और अब आधी रात को धमाका, मधुमिता शुक्ला की बहन निधि ने पूर्व मंत्री समेत 4 पर लगाए गंभीर आरोप

लखीमपुर खीरी देश का दूसरा सबसे गर्म शहर, जानें लखनऊ के क्षेत्रों का हाल,मौसम विभाग ने जारी किया नया अपडेट

भाजपा विधायक पर अमर्यादित टिप्पणी, दलित पैंथर के नेता बोले- हो रही एकतरफा कार्रवाई, बेकसूरों को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा