28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘इंस्टाग्राम वाली मोहब्बत के लिए छोड़ा पति’, बिहार की महिला खीरी के युवक के प्यार में पहुंची यूपी, पति और 3 बच्चों को छोड़ा

Instagram Friendship Story: बिहार की एक महिला ने अपने से 20 साल छोटे प्रेमी के लिए पति को छोड़ दिया। इंस्टाग्राम पर बने रिश्ते के कारण महिला बिहार से लखीमपुर आ गई। महिला ने कहा कि बच्चे पति के हैं, उन्हें वही संभाले। मैं अपने प्रेमी के साथ ही रहूंगी।
2 min read
Google source verification
Lakhimpur Kheri Instagram Friendship Bihar Woman Story

सुमन कुमारी उर्फ लवली और पवन

Lakhimpur Kheri: सोशल मीडिया ने एक और परिवार उजाड़ दिया। बिहार की 38 साल की शादीशुदा महिला इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद 18 साल के लड़के के लिए घर छोड़कर चली आई। पति तीन बच्चों को लेकर समझाने आया, लेकिन महिला ने साफ मना कर दिया। बोली कि अपने बच्चों की जिम्मेदारी वह खुद संभाले, वह यहां खुश हूं।

इंस्टाग्राम रील से शुरू हुई लव स्टोरी

मामला नीमगांव थाना क्षेत्र का है। महिला का नाम सुमन कुमारी उर्फ लवली है। वह बिहार में रहती थी। 15 साल पहले उसकी शादी प्रद्युम्न से हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं- 14 साल का आदित्य, 8 साल का परसराज और 6 साल की रूही। पति मजदूरी करके परिवार चलाता था।
सुमन घर पर रहकर रील्स और वीडियो बनाती और इंस्टाग्राम पर डालती थी। करीब 6 महीने पहले लखीमपुर के पवन (18) से उसकी दोस्ती हो गई। पवन सोनीपत में प्राइवेट कंपनी में काम करता है। तीन महीने पहले सुमन बिना किसी को बताए घर से निकल गई और सीधे पवन के पास सोनीपत पहुंच गई। दोनों साथ रहने लगे।

इंस्टाग्राम प्यार के चक्कर में तोड़ा परिवार

कुछ दिन बाद पवन और सुमन में झगड़ा हो गया। पवन लखीमपुर चला आया। 24 जुलाई को सुमन भी यहां आ पहुंची। गांव में बात फैल गई तो पंचायत बैठी। सुमन ने साफ कह दिया कि वह पवन के साथ ही रहेगी। जब यह खबर बिहार पहुंची तो पति प्रद्युम्न तीनों बच्चों को लेकर 26 जुलाई को लखीमपुर पहुंच गया। दो दिन गांव में और पूरा सोमवार थाने में समझाईश चली। पति-बच्चों ने बहुत मिन्नतें कीं, लेकिन सुमन नहीं मानी।

इंस्टाग्राम प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी पत्नी

सुमन ने कहा कि पवन से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। पति कुछ कमाता-धमाता नहीं था। मैं यहां खुश हूं। बच्चे उसके हैं, वही संभाले। मैं पवन के साथ रहूंगी। पवन कहता है कि सुमन ने अपनी शादी और बच्चों की बात पहले नहीं बताई थी। अब वह जान देने की धमकी दे रही है।

परिवार की मजबूरी

पवन के पिता राजेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें इस रिश्ते की कोई जानकारी नहीं थी। महिला ने सब कुछ छिपाया था। अब समझाने के बाद भी जब वह नहीं मान रही तो मजबूरी में घर पर रहने दे रहे हैं। थानाध्यक्ष प्रवीण गौतम ने बताया कि दोनों बालिग हैं। बहुत समझाया, लेकिन महिला पति के साथ जाने को तैयार नहीं हुई। आखिर में पति बच्चों को लेकर बिहार लौट गया।

बड़ी खबरें

View All

लखीमपुर खेरी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग