लखीमपुर खेरी

स्कूली बच्चों के मुंह से निकला सीएम योगी अंकल काश आप रोज आते इस शहर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए बच्चों का प्यार, ताकि शहर में हो बदलाव।
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2017, 12:22 PM IST
Yogi Adityanath
Yogi Adityanath

लखीमपुर खीरी. सुबह जब मैं उठा और हर रोज की तरह मॉर्निंग वॉक को निकला तो देखा कि शहर के कुछ हिस्से की तस्वीर बदली सी थी। फिर याद आया कि निकाय चुनाव का माहौल है। बच्चे भी स्कूल जाने की भाग दौड़ में लगे थे। बच्चों के लिए शहर की फिजा कुछ बदली हुई सी थी। इस पर कुछ बच्चों के मुंह से निकल ही आया कि काश सीएम अंकल रोज हमारे शहर में आते।

योगी के दौरे को लेकर बच्चे खुश

दरअसर आज लखीमपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में एक विशाल जनसभा है। दिन के उजालों में जिन सड़कों पर निकलना दूभर होता था। स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चे कभी-कभी उन गड्ढो वाली सड़को पर गिर भी जाते थे। आज रातों रात उन सड़को की काया-कलाप ही बदल गई।
आप को बता दे कि इस समय यूपी में निकाय चुनाव का खुमार छाया हुआ है। हर तरफ चुनाव प्रचार और जनसंपर्क चल रहा है। सभी प्रत्याशी जीत को दर्ज करने के लिये जी तोड़ मेहनत कर रहे है। इस दौरान वह नुक्कड़ सभा कर एक दूसरे पर कसीते कसते नजर आ रहे है। साथ ही अपने घोषणा पत्रों का भी बखान कर रहे है। उधर आज भाजपा के प्रत्याशियों के समर्थन में वोट करने की अपील करने यूपी के मुख्यमंत्री खुद लखीमपुर पहुँच रहे है। ऐसे में प्रशासन मुख्यमंत्री को कोई शिकायत का मौका नहीं देना चाहेता है। इस लिये शहर के उस हिस्से को एकदम दुरुस्त कर दिया गया है। जहाँ से सीएम के निकलने की संभावना है। हर जगह गड्ढो को पाट दिया गया है। जगह-जगह कूड़े दान रख दिये गये है। रोड की पैचिंग कर दी गई है।

महीनों का काम रातों रात पूरा हुआ

सोचने वाली बात यह है कि जहाँ टूटी रोडो की पैचिंग के नाम पर लाखों का टेंडर होता है। फिर रोड का दुरस्थिकरण होता है। वही मुख्यमंत्री के आगमन पर बिना टेंडर के ही रातों रात काम भी पूरा हो गया। और सीएम साहब को धूल न लगे। इसके लिये रोडो को भी अच्छी तरह से धो दिया गया है। स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चे मुख्यमंत्री की बड़ी प्रसंसा भी कर रहे थे। और बोलते भी नजर आये। काश सीएम अंकल आप रोज आते तो हमे स्कूल जाने में दिक्कत नही होती।

Updated on:
25 Nov 2017, 12:22 PM IST
Published on:
Also Read
View All
लखीमपुर में बेकाबू डंपर ने एक ही परिवार के 4 लोगों को रौंदा, 2 साल के मासूम समेत 3 की मौत

सुबह 11 से साढ़े 12 बजे तक का घटनाक्रम! टीचर को गोली मारने से पहले सऊद ने इंस्टा पर क्या पोस्ट किया? लखीमपुर केस Inside Story

लखीमपुर के स्कूल ग्राउंड से महिला टीचर को घसीटकर ले गया युवक, गोली मारकर हत्या की, फिर खुद को भी मारी, दोनों की मौत

‘पुलिस कार्यलय के अंदर मारपीट हुई’, कौन हैं सपा विधायक राहुल लोधी? मारपीट की चर्चाओं के बीच जानिए राजनीतिक सफर

Lakhimpur Kheri Firing Case: पुराने गोलीकांड के आरोपी ने फिर मारी एक को गोली; लखीमपुर में पड़ोसी को मारकर खुद को भी मारा