लखीमपुर खेरी

Video: इंटरनेशनल बर्ड फेस्टिवल में पहुंचे सीएम योगी, उद्घाटन समारोह में लिया विरप्पन का नाम

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इंटरनेशनल बर्ड फेस्टिवल का उद्घाटन किया।
2 min read
• •
Updated: 9 Feb 2018, 6:43 PM IST
international bird festival
international bird festival

लखीमपुर खीरी. लखीमपुर खीरी में दुधवा टाइगर रिजर्व में तीन दिवसीय इंटरनेशनल बर्ड फेस्टिवल का यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्घाटन किया। हालांकि सीएम समारोह स्थल पर आधा घंटा देरी से पहुंचे। सीएम ने पक्षी फोटो गैलरी का भी अवलोकन किया। इसके अलावा सीएम ने दुधवा के मुख्य द्वार का लोकार्पण कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि गन्ना किसानों को बकाया मूल्य भुगतान 14 दिन के भीतर कर दिया जाएगा।

सीएम ने उद्घाटन के दौरान लिया वीरप्पन का नाम

दुधवा को लेकर सीएम ने कहा दुधवा की लाइफ लाइन सुहेली को जल्द ही उसके पुराने स्वरूप में वापस लौटया जाएगा। इसके अलावा वन अधिकारियों से मुखातिब होते हुए कहा कि जंगल के आसपास रहने वाले गांव के ग्रामीणों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करें। ताकि वन और वन्य जीव सुरक्षित रह सके। थारुओं के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने की हर सम्भव होगी कोशिश। जंगल से सटे व इसी पर निर्भर लोगों से दोस्ताना व्यवहार की भी नसीहतदी। सीएम ने कहा ऐसा नहीं किया तो वो बनेगा वीरप्पन फिर न जंगल बचेगा न पर्यटन।

दुधवा में आपार संभावनाएं

इसी के साथ सीएम ने सभा को संबोधित करते सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई, कहा कि पहली बार सरकार ने 37 लाख मीट्रिक टन गेंहू व 40 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा। उन्होंने कहा दुधवा में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इसको लेकर कार्य योजना बनाने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही लखनऊ और दिल्ली जैसे शहरों से दुधवा को हवाई सेवा से जोड़ा जाएगा। साथ ही सीएम योगी ने यह भी कहा कि दुधवा को पूर्ण विकसित करने को होगा, हर संभव प्रयास बोले गर्व का विषय है। कि पक्षियों की 90 फीसद प्रजाति दुधवा में पाई जाती है। सीएम ने कहा स्थानीय युवाओं को रोजगार देकर दुधवा को बेहतरीन पर्यटन स्थल बनायेंगे। साथ ही थारुओं के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने की हर सम्भव कोशिश की जायेगी।

दिखाई गई डॉक्युमेंट्री फिल्म
कार्यक्रम में करीब पौने घंटा बोले सीएम योगी। वन मंत्री दारा सिंह व वन राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी ने भी समारोह को संबोधित किया। इस दौरान विश्व प्रसिद्ध पर्यावरण प्रेमी और तीन बार के आॅस्कर विजेता माइक हरगोविंद पांडेय द्वारा दुधवा व कर्तनिया घाट में बनाई गई डॉक्युमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई, जिसकी सभी ने सराहना की। इस अवसर पर माइक पांडेय व ब्रिटिश फोटोग्रफर टिम एपिलटन को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। इस दौरान प्रधान वन संरक्षक रूपक डे, प्रमुख सचिव वन रेणुका कुमार, एफडी दुधवा सुनील कुमार चौधरी, डीडी दुधवा महावीर कौजलगि, डीएम शैलेंद्र सिंह, एसपी डॉ. एस चन्नप्पा के अलावा जिले के दोनो सांसद, सभी विधायक भी मौजूद रहें।

Published on:
Also Read
View All
सुबह 11 से साढ़े 12 बजे तक का घटनाक्रम! टीचर को गोली मारने से पहले सऊद ने इंस्टा पर क्या पोस्ट किया? लखीमपुर केस Inside Story

लखीमपुर के स्कूल ग्राउंड से महिला टीचर को घसीटकर ले गया युवक, गोली मारकर हत्या की, फिर खुद को भी मारी, दोनों की मौत

‘पुलिस कार्यलय के अंदर मारपीट हुई’, कौन हैं सपा विधायक राहुल लोधी? मारपीट की चर्चाओं के बीच जानिए राजनीतिक सफर

Lakhimpur Kheri Firing Case: पुराने गोलीकांड के आरोपी ने फिर मारी एक को गोली; लखीमपुर में पड़ोसी को मारकर खुद को भी मारा

‘अमरमणि कांग्रेस में शामिल हुए तो जंतर-मंतर पर करूंगी अनशन’, मधुमिता की बहन निधि शुक्ला का बड़ा एलान