लखीमपुर खेरी

दीपावली से पहले सरकार ने जारी किया इतने करोड़ का बजट, अब तक का सबसे बड़ा तोहफा देने का एेलान

दीपावली से पहले सरकार ने जारी किया इतने करोड़ का बजट, अब तक का सबसे बड़ा तोहफा देने का एेलान
less than 1 minute read
yogi  adityanath
दीपावली से पहले सरकार ने जारी किया इतने करोड़ का बजट, अब तक का सबसे बड़ा तोहफा देने का एेलान

लखीमपुर खीरी. मनरेगा से जुड़े रोजगार सेवकों के लिए खुशखबरी है। शासन ने वर्ष 2016-17 के बकाया भुगतान को लेकर बड़ा फैसला किया है। दीपावली से पहले शासन ने जिले के 658 रोजगार सेवकों का बकाया भुगतान करने के लिए 2.11 करोड़ों रुपए का बजट जारी किया है। डीसी मनरेगा राजनाथ के मुताबिक बकाया वाले रोजगार सेवकों के खाते में जल्द ही उनका मानदेय भेजा जाएगा। अपनी मांग को लेकर धरना प्रदर्शन के दौरान रोजगार सेवक मानदेय 10 हजार रुपये कराने के साथ ही बकाया भुगतान की मांग उठा रहे थे।

बताते हैं कि पिछले वित्तीय वर्ष किसी रोजगार सेवक का 8 महीने से किसी का 5 या 3 महीने का मानदेय रह गया था। सरकार द्वारा बजट न जारी करने के कारण रोजगार सेवकों का मानदेय नहीं मिल पाया था। डीसी मनरेगा ने बताया है। कि बकाया भुगतान के लिए बजट मिल गया है। और जल्द ही रोजगार सेवकों के खाते में भेज दिया जा रहा है।

क्या कहते हैं जिम्मेदार

डूडा के पीडी राजेश कुमार पांडे का कहना है कि दीपावली से पहले शासन ने आवासों का निर्माण पूरा कराने का लक्ष्य दिया है। मानक के अनुरूप काम होते ही आवेदकों के खाते में भुगतान भेज दिया जायेगा। धनतेरस पर गृह प्रवेश को लेकर लाभार्थियों में उत्सुकता बहुत ही है। लेकिन शासन में लाभार्थियों के खाते में समय से धन राशि नहीं पहुंचाई। नतीजन लक्ष्य हासिल नहीं हो पा रहा है।

Updated on:
01 Nov 2018 10:51 am
Published on:
01 Nov 2018 10:51 am
Also Read
View All
लखीमपुर खीरी केस में गवाहों को धमकाने का मामला, पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा का चार्जशीट में नाम नहीं

पहले बहन का कत्ल, फिर फायरिंग और अब आधी रात को धमाका, मधुमिता शुक्ला की बहन निधि ने पूर्व मंत्री समेत 4 पर लगाए गंभीर आरोप

लखीमपुर खीरी देश का दूसरा सबसे गर्म शहर, जानें लखनऊ के क्षेत्रों का हाल,मौसम विभाग ने जारी किया नया अपडेट

भाजपा विधायक पर अमर्यादित टिप्पणी, दलित पैंथर के नेता बोले- हो रही एकतरफा कार्रवाई, बेकसूरों को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा

पापा बचाओ बेटा चिल्लाता रहा, लखीमपुर खीरी में तेंदुए से भिड़ा पिता, आंखों के सामने चली गई इकलौते बेटे की जान