लखीमपुर खेरी

सोशल मीडिया तक ही सिमट कर रह गया चुनाव प्रचार

आजकल वही नारे सोशल मीडिया तक सिमट कर रह गए हैं।
2 min read
• •
Updated: 31 Mar 2019, 2:52 PM IST
lakhimpur
सोशल मीडिया तक ही सिमट कर रह गया चुनाव प्रचार

लखीमपुर खीरी. वैसे तो लोकसभा चुनाव की बयार हर ओर छाई हुई है। हर ओर सियासी मैदान है। बावजूद इसके चुनाव के दौरान लगने वाले नारों का शोर नहीं सुनाई दे रहा है।एक दौर वह भी था। जब नारे राजनीति की हवा को ही बदल देते थे। यह नारे ऐसे थे। जो चुनाव आते ही आम लोगो की जुबान पर चढ़ जाते थे। हर नारे का जिले की सियासत पर साफ असर दिखता था। लेकिन आजकल वही नारे सोशल मीडिया तक सिमट कर रह गए हैं।
खीरी हो या धौरहरा लोकसभा सीट दोनो ही सीटो पर प्रतियाशियो की घोषणा के बाद चुनावी जंग तेज हो गई है। अभी रेलिया शुरू नहीं हुई है। पर चुनाव दफ्तर खुलने लगे हैं। प्रचार भी तेजी से हो रहा है। प्रत्याशी और उनके समर्थक डोर टू डोर जाकर जनसंपर्क कर रहे है। पर इस प्रचार के दौरान चुनावी नारे लगा रहे थे। जैसे कि पहले विधानसभा के चुनाव में कम बोलता है, यूपी को यह सात पसंद है,जैसे नारे सुनाई देते थे। इस बार गठबंधन की ओर से कोई खास नारा नहीं लग रहा है। तो उधर भाजपा की ओर से एक बार फिर मोदी सरकार के नारे के साथ पब्लिक को जोड़ना शुरू किया गया है। सोशल मीडिया पर मैं भी चौकीदार सुनाई दे रहा है।

एक दौर में चुनाव आने के पहले यही नारे हवा बना देते थे। अगर हम बात करे तो आपातकाल के दौरान या नारा खूब गुंजा। जमीन गई चकबंदी में, मकान गया हदबंदी में, द्वार खड़ी औरत चिल्लाये मेरा मरद गया नसबंदी में। वही 60 के दशक में जनसंघ और कांग्रेस में नारो के जरिए खूब नोकझोंक होती थी। जन संघ का चुनाव चिन्ह दीपक था। जबकि कांग्रेस का चुनाव चिन्ह दो बैलों की जुड़ी थी। उस समय यह नारा खूब चला। जली झोपड़ी भागे बैल यहां देखो दीपक का खेल। इसके जवाब में कांग्रेस ने नारा दिया। दीपक में तेल नहीं सरकार बनाना खेल नहीं।

Updated on:
31 Mar 2019, 2:52 PM IST
Published on:
Also Read
View All
सुबह 11 से साढ़े 12 बजे तक का घटनाक्रम! टीचर को गोली मारने से पहले सऊद ने इंस्टा पर क्या पोस्ट किया? लखीमपुर केस Inside Story

लखीमपुर के स्कूल ग्राउंड से महिला टीचर को घसीटकर ले गया युवक, गोली मारकर हत्या की, फिर खुद को भी मारी, दोनों की मौत

‘पुलिस कार्यलय के अंदर मारपीट हुई’, कौन हैं सपा विधायक राहुल लोधी? मारपीट की चर्चाओं के बीच जानिए राजनीतिक सफर

Lakhimpur Kheri Firing Case: पुराने गोलीकांड के आरोपी ने फिर मारी एक को गोली; लखीमपुर में पड़ोसी को मारकर खुद को भी मारा

‘अमरमणि कांग्रेस में शामिल हुए तो जंतर-मंतर पर करूंगी अनशन’, मधुमिता की बहन निधि शुक्ला का बड़ा एलान