लखीमपुर खेरी

यूपी के इस मंदिरों में छोटे कपड़ों में नहीं मिलेगी एंट्री, ड्रेस कोड लागू

Gola Gokarnnath Shiv Mandir: उत्तर प्रदेश के इस प्रख्यात पौराणिक शिव मंदिर में अब शॉर्ट्स, टी-शर्ट जैसे छोटे कपड़े पहनकर लड़कियां मंदिरों में प्रवेश नहीं कर सकेंगी। मंदिर कमेटी ने आने वालों के लिए एक ड्रेस कोड लागू कर दिया है।

less than 1 minute read

Gola Gokarnnath Shiv Mandir: लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ में पौराणिक शिव मंदिर है, जिसे 'छोटी काशी' के नाम से जाना जाता है। अब मंदिर में प्रवेश के लिए एक ड्रेस कोड लागू कर दिया है। मंदिर प्रबंधन के अनुसार, महिलाओं को अब मंदिर में छोटे कपड़े जैसे शॉर्ट्स और टी-शर्ट पहनकर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

मंदिर प्रबंधन ने सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे मर्यादित और भारतीय सभ्यता के अनुरूप कपड़े पहनकर ही मंदिर में प्रवेश करें। मंदिर परिसर में मर्यादा बनाए रखने के लिए यह नियम लागू किया गया है।

रामायण काल से जुड़ा हुआ मंदिर का संबंध

गौरतलब है कि गोला गोकर्णनाथ का यह पौराणिक शिव मंदिर शिवभक्तों के लिए एक प्रमुख आस्था केंद्र है। यहां के शिवलिंग की स्थापना का संबंध रामायण काल से जुड़ा हुआ माना जाता है। मान्यता है कि भगवान शंकर ने यहां मृग रूप में विचरण किया था। वराह पुराण में भी उल्लेखित है कि भगवान शिव वैराग्य उत्पन्न होने पर यहां के वन क्षेत्र में भ्रमण करते हुए, रमणीय स्थल पाकर यहीं रम गए।

अमर्यादित वस्त्र पहनकर आने वाले बाहर से कर सकेंगे दर्शन

मंदिर कमेटी का कहना है कि यह मंदिर पूजा का स्थल है, न कि मनोरंजन का। इसलिए, मंदिर परिसर में मोबाइल का उपयोग, छोटे वस्त्र, हाफ पैंट, नाइट सूट, और कटी-फटी जींस पहनकर आना अब अनुमति प्राप्त नहीं है। इसके अलावा, मंदिर परिसर में सेल्फी लेने और रील बनाने पर भी पाबंदी लगा दी गई है। मंदिर समिति ने इस संबंध में पोस्टर भी लगाकर लोगों को सूचित किया है कि अमर्यादित वस्त्र पहनकर आने वाले श्रद्धालुओं को केवल मंदिर के बाहर से दर्शन करने की अनुमति दी जाएगी।

Published on:
10 Jul 2024 02:44 pm
Also Read
View All

अगली खबर