14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेंदुए से 10 मिनट तक लड़ता रहा युवक…मारता रहा मुक्के; गेहूं के खेत में किया अटैक

Lakhimpur Kheri Farmer Fights with Leopard : लखीमपुर में एक किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। किसान अपने खेत को देखने के लिए गया था।
less than 1 minute read
Google source verification

गेहूं के खेत में किसान ने तेंदुए को पकड़कर किया अधमरा, PC- Patrika

लखीमपुर-खीरी : लखीमपुर-खीरी जिले में एक किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुआ खेत में घात लगाकर बैठा हुआ था। तेंदुए ने युवक के हाथ पर वार किया, लेकिन युवक ने हार नहीं मानी। युवक ने तेंदुए को खेत में मुंह के बल गिरा दिया और तेंदुए को मुक्के से मारता रहा। युवक ने 10 मिनट तक बाघ को मुक्के पर मुक्के मारे।

मामला लखीमपुर जिले के धौरहरा रेंज के देवी पुरवा गांव का है। देवी पुरवा गांव का रहने वाला अंकुल भार्गव खेती किसानी का काम करता है। वह सोमवार सुबह अपने खेत पर जा रहा था। इसी दौरान खेत में बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।

अंकुल ने बताया कि तेंदुए ने जब मुझ पर हमला किया तो मैंने उसे पकड़कर जमीन पर पटक दिया। पटकने के दौरान तेंदुए का मुंह जमीन की ओर हो गया। मैं फिर उस पर मुक्के से मारता रहा। मैंने लगभग 10 मिनट तक तेंदुए को मुक्के से मारा। तब उस तेंदुए ने मेरा हाथ छोड़ दिया। मेरी आवाज सुनकर आस-पड़ोस के 2-4 लोग आ गए और उन्होंने तेंदुए को रस्सी से बांधा।

एक महीने में पकड़ा गया तीसरा तेंदुआ

तेंदुए को रस्सी से बांधने के बाद गांव वालों ने वन विभाग को इस बात की जानकारी दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उसे पकड़कर अपने साथ ले गई। एक महीने में धौरहरा रेंज में यह तीसरा तेंदुआ पकड़ा गया है। वहीं अंकुल को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

बड़ी खबरें

View All

लखीमपुर खेरी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग