लखीमपुर खेरी

Lakhimpur News : 5 साल से कम उम्र और तथा स्कूली बच्चों को दुधवा में प्रवेश मुफ्त, जानिए क्यों

दुधवा नेशनल पार्क घूमने वालो के लिए पर्यटन विभाग ने जारी किए आदेश , बच्चों को मिलेगी खास सुविधा।
2 min read
Tourism Department
Tourism Department

दुधवा नेशनल पार्क में प्रवेश शुल्क एवं अन्य शुल्कों की दरों में की गई कमी आम आदमी को दुधवा के प्रति आकर्षित करने में मील का पत्थर साबित होगी। शुल्क दरों में कमी होने से दुधवा आने वाले पर्यटकों की संख्या में बढोत्तरी होगी जिससे विभाग के राजस्व में वृद्धि होगी।

पर्यावरण, वन, जलवायु परिवर्तन एवं जन्तु उद्यान मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अध्यक्ष शासी निकाय दुधवा बाघ डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने दुधवा बाघ संरक्षण फाउंडेशन के शासी निकाय(गवर्निंग बॉडी) की समीक्षा बैठक के दौरान दिये।

डा. सक्सेना ने कहा कि 5 साल से कम आयु के तथा स्कूली बच्चों का दुधवा में प्रवेश निःशुल्क कर दिया गया है। पर्यटकों की सुविधा के लिए दुधवा के एक किमी के दायरे में होटल खोलने के लिए निवेशकों को आकर्षित किया जायेगा। उन्होंने निर्देश दिए कि दुधवा आने वाले पर्यटकों के लिए आवागमन की बेहतर सुविधा के लिए सम्पर्क मार्गों का सुदृढ़ीकरण यथाशीघ्र कराया जाये।


डा. सक्सेना ने बताया कि दुधवा के भ्रमण के लिए प्रति व्यक्ति प्रति पाली रूपया 300 के स्थान पर रुपया 150, गैंडा परिक्षेत्र में भ्रमण हेतु अतिरिक्त प्रवेश शुल्क प्रति व्यक्ति 700 के स्थान पर 200, सफारी वाहन शुल्क 600 के स्थान पर 200, गैंडा परिक्षेत्र के बाहर अधिकतम 2 घंटे की अवधि के लिए प्रति हाथी सवारी शुल्क रूपया 2000 के स्थान पर 500 एवं गैंडा परिक्षेत्र के अन्दर अधिकतम 2 घंटे के लिए प्रति हाथी सवारी शुल्क रूपया 4000 के स्थान पर 500 तथा बोट सवारी प्रति व्यक्ति शुल्क अधिकतम 1 घंटे के लिए रुपया 250 के स्थान पर 100 अनुमन्य किया गया है।

Published on:
28 Sept 2023 01:23 pm
Also Read
View All
सुबह 11 से साढ़े 12 बजे तक का घटनाक्रम! टीचर को गोली मारने से पहले सऊद ने इंस्टा पर क्या पोस्ट किया? लखीमपुर केस Inside Story

लखीमपुर के स्कूल ग्राउंड से महिला टीचर को घसीटकर ले गया युवक, गोली मारकर हत्या की, फिर खुद को भी मारी, दोनों की मौत

‘पुलिस कार्यलय के अंदर मारपीट हुई’, कौन हैं सपा विधायक राहुल लोधी? मारपीट की चर्चाओं के बीच जानिए राजनीतिक सफर

Lakhimpur Kheri Firing Case: पुराने गोलीकांड के आरोपी ने फिर मारी एक को गोली; लखीमपुर में पड़ोसी को मारकर खुद को भी मारा

‘अमरमणि कांग्रेस में शामिल हुए तो जंतर-मंतर पर करूंगी अनशन’, मधुमिता की बहन निधि शुक्ला का बड़ा एलान