लखीमपुर खेरी

त्योहारी सीजन में रेलवे ने किया कई ट्रेनों को चलाने का ऐलान

Indian Railways Special Trains Festival Season-कोरोना (Covid-19) के मामलों में गिरावट देखने के बाद भारतीय रेल यातायात सामान्य करने में जुटा है। कोरोना काल के दौरान बंद की गईं ज्यादातर ट्रेनें पटरी पर लौट आई हैं। यहां तक कि लोकल ट्रेनों का परिचालन भी सामान्य कर दिया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Sep 2021, 7:03 AM IST
Indian Railways Special Trains Festival Season
Indian Railways Special Trains Festival Season

लखीमपुर खीरी. Indian Railways Special Trains Festival Season. उत्तर प्रदेश रेलवे (Indian Railways) एक बार फिर त्योहारी सीजन में स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू करने जा रहा है। कोरोना (Covid-19) के मामलों में गिरावट देखने के बाद भारतीय रेल यातायात सामान्य करने में जुटा है। कोरोना काल के दौरान बंद की गईं ज्यादातर ट्रेनें पटरी पर लौट आई हैं। यहां तक कि लोकल ट्रेनों का परिचालन भी सामान्य कर दिया गया है। फेस्टिवल सीजन भी शुरू हो चुका है। ऐसे में रेलवे कई जोड़ी ट्रेनों का संचालन शुरू कर रहा है जो अगले वर्ष मार्च तक चलेगी। त्योहार के दिनों में लोगों को घर जाने में किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए उत्तर रेलवे ने कई त्योहार विशेष ट्रेनें अगले सप्ताह से चलाने की घोषणा की है। अधिकांश ट्रेनें पूर्व दिशा की हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि दिवाली, दशहरा व छठ में पूर्व दिशा की ट्रेनों में ज्यादा भीड़ होती है। इसे ध्यान में रखकर त्योहार विशेष ट्रेनें घोषित की गई हैं।

विशेष त्योहार ट्रेनें

दानापुर-आनंद विहार एक्सप्रेस, दरभंगा-जालंधर सिटी एक्सप्रेस, गया-नई दिल्ली एक्सप्रेस, सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस, दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस, सहरसा-आनंद विहार एक्सप्रेस, पटना-जम्मूतवी एक्सप्रेस और पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस। इसके अलावा उत्तर रेलवे ने त्योहारी सीजन के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कई नई ट्रेनों का परिचालन शुरू करने के साथ कुछ ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी भी बढ़ा रहा है। फिलहाल पांच जोड़ी ट्रेन की फ्रीक्वेंसी बढ़ाई जा रही है। इनमें बांद्रा टर्मिनस जम्मू तवी फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस, बांद्रा टर्मिनल हरिद्वार सुपरफास्ट फेस्टिवल एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें भी शामिल हैं।

Updated on:
13 Sep 2021, 7:03 AM IST
Published on:
Also Read
View All
लखीमपुर में बेकाबू डंपर ने एक ही परिवार के 4 लोगों को रौंदा, 2 साल के मासूम समेत 3 की मौत

सुबह 11 से साढ़े 12 बजे तक का घटनाक्रम! टीचर को गोली मारने से पहले सऊद ने इंस्टा पर क्या पोस्ट किया? लखीमपुर केस Inside Story

लखीमपुर के स्कूल ग्राउंड से महिला टीचर को घसीटकर ले गया युवक, गोली मारकर हत्या की, फिर खुद को भी मारी, दोनों की मौत

‘पुलिस कार्यलय के अंदर मारपीट हुई’, कौन हैं सपा विधायक राहुल लोधी? मारपीट की चर्चाओं के बीच जानिए राजनीतिक सफर

Lakhimpur Kheri Firing Case: पुराने गोलीकांड के आरोपी ने फिर मारी एक को गोली; लखीमपुर में पड़ोसी को मारकर खुद को भी मारा