लखीमपुर खेरी

मुहर्रम के जुलूस के दौरन बवाल, तजियादारों ने फूंक दिया घर

मुहर्रम के जुलूस के दौरन बवाल, तजियादारों ने फूंक दिया घर
2 min read
• •
Updated: 2 Oct 2017, 12:02 PM IST
lakhimpur kheri
lakhimpur kheri

लखीमपुर खीरी. जिले में कई जगह ताजिया दफन के दौरान हुआ खूनी संघर्ष वही थाना ईशानगर क्षेत्र में बीती रात ताजिया निकलने को लेकर दो समुदायों के बीच जमकर मार पीट हुई। जिसमें दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही घटना के बाद भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। अभी भी स्थिति तनाव पूर्ण बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार ग्राम समैसा में ताजिया कर्बला पर ले जाईजा रही थी। इसी बीच कुछ ताजियादारों ने गांव के ही सुकई के घर के पास लगा पुराना नीम का पेड़ काट दिया। जिससे दोनों समुदायों में विवाद शुरू हो गया। बात बढ़ते-बढ़ते मार-पीट तक पहुंच गई। सूचना पाते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तब तक वह के हालात काफी बिगड़ चुके थे। दोनों पक्षों में चाकू-छुरी पत्थर तक चल चुके थे।

इसी बीच किसी ने सुकई के घर मे आग लगा दी। यह देख दूसरे पक्ष आग बबूला हो गया। और काफी देर तक स्थिति गम्भीर बनी रही। इस दौरान कई बाइके भी आग के हवाले कर दी गई।

यह देख मौके पर पहुची सीओ धौरहरा निष्ठा उपाधयाय ने पहले दोनों पक्षों को समझने का प्रयास किया। लेकिन दोनों पक्ष सुनने को तैयार नहीं थे। बात बनती न देख सीओ ने भीड़ को खदेड़ा। इसके बात घटना में घायल को समुदायक स्वास्थ्य केंद् भिजवाया। वही घाटन में गंभीर रूप से घायल रामनरेश को डॉक्टरों ने हालात गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वही घटना के बाद कई थानों की पुलिस गांव में अपना डेरा डाल दिया है।

पूरे घटना क्रम में सीओ निष्ठा उपाधयाय ने बताया कि ताजिया निकलने को लेकर विवाद हुआ था। अब स्थिति शांति पूर्णवनी हुई है। घायलों का उपचार चल रहा है।

ग्राम समैसा में हुये बावल में सीओ धौरहरा निष्ठा उपाधयाय ने बड़ी हक सूझ-बूझ के साथ काम किया। नहीं तो यह घटना और बड़ी हो सकती थी। सीओ ने मौके की नजाकत को देखते हुये। लोगों को खदेड़ते हुये। खुद ही वहां मोर्चा संभाला और स्थिति पर काबू पाया।

Published on:
Also Read
View All
सुबह 11 से साढ़े 12 बजे तक का घटनाक्रम! टीचर को गोली मारने से पहले सऊद ने इंस्टा पर क्या पोस्ट किया? लखीमपुर केस Inside Story

लखीमपुर के स्कूल ग्राउंड से महिला टीचर को घसीटकर ले गया युवक, गोली मारकर हत्या की, फिर खुद को भी मारी, दोनों की मौत

‘पुलिस कार्यलय के अंदर मारपीट हुई’, कौन हैं सपा विधायक राहुल लोधी? मारपीट की चर्चाओं के बीच जानिए राजनीतिक सफर

Lakhimpur Kheri Firing Case: पुराने गोलीकांड के आरोपी ने फिर मारी एक को गोली; लखीमपुर में पड़ोसी को मारकर खुद को भी मारा

‘अमरमणि कांग्रेस में शामिल हुए तो जंतर-मंतर पर करूंगी अनशन’, मधुमिता की बहन निधि शुक्ला का बड़ा एलान