लखीमपुर खेरी

गर्दन और सिर पर कुत्तों के दांत के निशान; चेहरे को भी नोचा, मानसिक रुप से बीमार महिला की ऑन द स्पॉट डेथ

UP News: लखीमपुर खीरी में एक मानसिक रूप से बीमार महिला पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। जिसके बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।
less than 1 minute read
DOGS
Stray dogs attack woman. Photo source: AI

UP News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के मितौली इलाके में बुधवार शाम आवारा कुत्तों के झुंड ने एक महिला पर हमला कर दिया। कुत्तों के हमले की वजह से 45 साल की मानसिक रूप से बीमार महिला की मौत हो गई।

खेतों की ओर जा रही महिला पर कुत्तों ने किया हमला

बताया जा रहा है कि पियारा गांव की रहने वाली यह महिला खेतों की ओर जा रही थी, तभी उसकी नजर कुत्तों पर पड़ी जो एक मरे हुए जानवर को नोच रहे थे। इस देखकर महिला डर गई और बाजरे के खेत की तरफ भागी। यहां मौजूद आवारा कुत्तों के झुंड ने महिला पर बुरी तरह से हमला कर दिया।

चाचा के साथ रहती थी मृतका

स्थानीय लोगों ने बताया कि कुत्तों ने महिला पर हमला कर दिया और उसकी गर्दन, चेहरे और सिर पर काट लिया। आस-पास कोई मदद के लिए ना होने के कारण, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि महिला के पति की मौत के बाद उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई थी। वह गांव में अपने चाचा के साथ रहती थी। मृतका का नाम कैसर जहां (40) है और उसके पिता का नाम मासूक अली है।

पोस्टमार्टम कराने से परिवार ने किया इनकार

मितौली के SHO शिवाजी दुबे ने कहा, "महिला को बुरी तरह काटा गया था। परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शिकायत दर्ज नहीं कराई। नगर पंचायत के अधिकारियों को आवारा कुत्तों को पकड़कर उन्हें दूसरी जगह ले जाने के लिए कहा गया है। गांव में शोक का माहौल घटना के बाद से है।

Updated on:
15 Aug 2025 10:44 am
Published on:
15 Aug 2025 10:44 am
Also Read
View All
‘इंस्टाग्राम वाली मोहब्बत के लिए छोड़ा पति’, बिहार की महिला खीरी के युवक के प्यार में पहुंची यूपी, पति और 3 बच्चों को छोड़ा

लखीमपुर खीरी केस में गवाहों को धमकाने का मामला, पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा का चार्जशीट में नाम नहीं

पहले बहन का कत्ल, फिर फायरिंग और अब आधी रात को धमाका, मधुमिता शुक्ला की बहन निधि ने पूर्व मंत्री समेत 4 पर लगाए गंभीर आरोप

लखीमपुर खीरी देश का दूसरा सबसे गर्म शहर, जानें लखनऊ के क्षेत्रों का हाल,मौसम विभाग ने जारी किया नया अपडेट

भाजपा विधायक पर अमर्यादित टिप्पणी, दलित पैंथर के नेता बोले- हो रही एकतरफा कार्रवाई, बेकसूरों को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा