लखीमपुर खेरी

Lakhimpur Khiri News: डिप्टी सीएम के कार्यक्रम से पहले बवाल, भाजपा नेता ने किसानों पर चढ़ाई गाड़ी, अजय मिश्रा के बेटे पर लगा आरोप

Farmers Protest. भारतीय किसान यूनियन का दावा, तीन की हुई मौत, Ajay Mishra के बेटे में लगा आरोप, भारी पुलिस बल तैनात.
2 min read
• •
Updated: 3 Oct 2021, 6:01 PM IST
Car on Fire
Car on Fire

लखीमपुर. Lakhimpur Khiri News. लखीमपुर खीरी के बनबीरपुर में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) के आगमन से पहले जमकर बवाल हो गया। यहां डिप्टी सीएम को काले झंडे दिखाने आए किसानों (Farmers Protest) से भाजपा नेताओं की भिड़ंत हो गई। इसी बीच किसी भाजपा नेता ने अपनी गाड़ी कुछ किसानों पर चढ़ा दी, जिससे कई घायल हो गए। आक्रोशित किसानों ने यह देख मौके पर मौजूद कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम, एसपी सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस से भी टीम रवाना हुई है। भारतीय किसान यूनियन (Bhartiya Kisan Union) का दावा है कि इस हादसे में तीन किसानों की मौत हो गई है, हालांकि जिला प्रशासन ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। वहीं यूनियन ने यह भी दावा किया है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी (Ajay Mishra Teni) के बेटे ने किसानों पर गाड़ी चढ़ाया है।

क्या है मामला-
लखीमपुर में डिप्टी सीएम का कार्यक्रम निर्धारित था, जिसमें उन्हें कई परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करना था। इसके बाद वह केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्र के पैतृक गांव बनबीरपुर भी जाना था। किसानों को जब इसकी भनक पड़ी, तो वहीं काले झंडे दिखाने के लिए मौके पर पहुंच गए। डिप्टी सीएम के पहुंचने से पहले किसानों व मौके पर मौजूद भाजपा नेताओं में झड़प हो गई। आरोप है कि बात इतनी बढ़ गई कि भाजपा नेताओं ने किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे कई घायल गए।

वाहनों में लगाई आग-

आक्रोशित किसानों ने वहां खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी। स्थिति अनियंत्रित देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। डीएम व एसपी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस कमिश्नर व आईजी भी वहां पहुंच रहे हैं। किसान नेता राकेश टिकैत गाजीपुर से लखीमपुर-खीरी के लिए रवाना हो चुके हैं।

आरोपी सत्ताधीशों के खिलाफ हो कठोरतम कार्रवाई: सपा
सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि लखीमपुर में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आगमन पर काले कृषि कानूनों के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पुत्र द्वारा रौंदना घोर निंदनीय। कई किसानों के घायल होने का समाचार दुखद। आरोपी सत्ताधीशों के खिलाफ हो कठोरतम कार्रवाई।

Published on:
Also Read
View All
सुबह 11 से साढ़े 12 बजे तक का घटनाक्रम! टीचर को गोली मारने से पहले सऊद ने इंस्टा पर क्या पोस्ट किया? लखीमपुर केस Inside Story

लखीमपुर के स्कूल ग्राउंड से महिला टीचर को घसीटकर ले गया युवक, गोली मारकर हत्या की, फिर खुद को भी मारी, दोनों की मौत

‘पुलिस कार्यलय के अंदर मारपीट हुई’, कौन हैं सपा विधायक राहुल लोधी? मारपीट की चर्चाओं के बीच जानिए राजनीतिक सफर

Lakhimpur Kheri Firing Case: पुराने गोलीकांड के आरोपी ने फिर मारी एक को गोली; लखीमपुर में पड़ोसी को मारकर खुद को भी मारा

‘अमरमणि कांग्रेस में शामिल हुए तो जंतर-मंतर पर करूंगी अनशन’, मधुमिता की बहन निधि शुक्ला का बड़ा एलान