लखीमपुर खेरी

Lok sabha election result: इस वाआईपी सीट पर कांग्रेस को लग रहा झटका, भाजपा सबसे आगे, गठबंधन दे रहा टक्कर

धौरहरा लोकसभा सीट पर मतगणना जारी है। अभी तक 10 राउंड पूरे हो गए हैं, जिसके अनुसार भाजपा की रेखा वर्मा सबसे आगे हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 May 2019, 11:52 AM IST
Dhaurahra Lok Sabha
Dhaurahra Lok Sabha

लखीमपुर. धौरहरा लोकसभा सीट पर मतगणना जारी है। अभी तक 10 राउंड पूरे हो गए हैं, जिसके अनुसार भाजपा की रेखा वर्मा सबसे आगे हैं। रेखा वर्मा को 74907 वोट मिले हैं, वहीं गठंधन के प्रत्याशी अरशद अहमत सिद्दीकी भाजपा प्रत्याशी को टक्कर दे रहे हैं। अरसद को 55265 वोट प्राप्त हुए हैं। लेकिन सबसे ज्यादा झटका कांग्रेस के जितिन प्रसाद को लगा है। जितिन 22775 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। आपको बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी जितिन प्रसाद की प्रतिष्ठा दांव पर है। उन्होंने कई बार सभाओं में कहा है कि यदि वह इस पर चुनाव नहीं जीतते हैं तो वे शायद राजनीति भी छोड़ देंगे।

धौरहरा लोकसभा सीट-
भाजपा- 74907 वोट
गठबंधन-55265 वोट
कांग्रेस-22775 वोट
भाजपा-19642 वोटो से आगे

2014 के आम चुनाव में भी भाजपा की रेखा वर्मा को जीत मिली थी। उन्हें 360357 वोट मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीएसपी से प्रत्याशी दाउद अहमद को 125675 वोटों से हराया। 2014 में कुल 68.05 प्रतिशत वोट पड़े।

2008 में आई थी अस्तित्व में-

धौरहरा लोकसभा अस्तित्व् में 2008 में आई थी, यह लोकसभा क्षेत्र लखीमपुर खीरी और सीतापुर के क्षेत्र से अस्तित्वस में आई। धौरहरा से पहले सांसद कांग्रेस नेता जितेंद्र प्रसाद के पुत्र जितिन प्रसाद चुने गये थे। 2014 में यहां से सांसद रेखा वर्मा चुनी गईं।

कब और कितनी हुई वोटिंग-

धौरहरा सीट पर पांचवें चरण में 6 मई को वोटिंग हुई थी। जिस पर 64.23 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। इस सीट पर कुल 1644156 मतदाता है, जिसमें से 1055977 मतदाताओं ने अपने वोट डाले हैं।

Updated on:
23 May 2019, 11:52 AM IST
Published on:
Also Read
View All
सुबह 11 से साढ़े 12 बजे तक का घटनाक्रम! टीचर को गोली मारने से पहले सऊद ने इंस्टा पर क्या पोस्ट किया? लखीमपुर केस Inside Story

लखीमपुर के स्कूल ग्राउंड से महिला टीचर को घसीटकर ले गया युवक, गोली मारकर हत्या की, फिर खुद को भी मारी, दोनों की मौत

‘पुलिस कार्यलय के अंदर मारपीट हुई’, कौन हैं सपा विधायक राहुल लोधी? मारपीट की चर्चाओं के बीच जानिए राजनीतिक सफर

Lakhimpur Kheri Firing Case: पुराने गोलीकांड के आरोपी ने फिर मारी एक को गोली; लखीमपुर में पड़ोसी को मारकर खुद को भी मारा

‘अमरमणि कांग्रेस में शामिल हुए तो जंतर-मंतर पर करूंगी अनशन’, मधुमिता की बहन निधि शुक्ला का बड़ा एलान