लखीमपुर खेरी

मुम्बई से आया युवक निकला कोरोना पाॅजिटिव

मोहम्मदी नगर के मोहल्ला सरैया वार्ड संख्या 21 में मुंबई से आए एक युवक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रशासन तत्काल सक्रिय हो गया

less than 1 minute read
मुम्बई से आया युवक निकला कोरोना पाॅजिटिव

लखीमपुर खीरी. मोहम्मदी नगर के मोहल्ला सरैया वार्ड संख्या 21 में मुंबई से आए एक युवक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रशासन तत्काल सक्रिय हो गया। पॉजिटिव पाया गया युवक होम क्वॉरेंटाइन था। युवक 11 जून को मुंबई से ट्रेन द्वारा लखनऊ और लखनऊ से बस द्वारा शाहजहांपुर पहुंचा, जहां से वह मैजिक से मोहम्मदी पहुंचा। युवक के साथ उसकी पत्नी और पिता भी आए थे। युवक के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना मिलते ही तत्काल प्रशासन सक्रिय हो गया। तहसीलदार विकास धर दुबे, कस्बा इंचार्ज जगपाल सिंह, स्वास्थ्य टीम के साथ डॉक्टर धर्मेंद्र वर्मा, लेखपाल दीपक वर्मा तत्काल मौके पर पहुंचे और युवक को कोविड-19 अस्पताल भेजने के लिए सक्रिय हो गए। तहसीलदार विकास धर दुबे ने बताया कि युवक के कई लोगों से मुलाकात करने की आशंका है, इसलिए आगे कई लोगों की कोरोना जांच की जा सकती है। इसके अलावा मोहल्ले का ढाई 100 मीटर का इलाका पूरी तरह सील रहेगा। आने-जाने और घर से निकलने पर प्रतिबंध रहेगा। आवश्यक वस्तुओं दूध व सब्जी आदि की होम डिलीवरी की जाएगी। होम डिलीवरी वाले दुकानदारों के नंबर सार्वजनिक किया जा रहे हैं। उन्होंने मोहल्ला वासियों से अपील की कि सभी लोग घर में रहे और प्रशासन का सहयोग करें।

Published on:
17 Jun 2020 01:25 pm
Also Read
View All

अगली खबर