लखीमपुर खेरी

इस चित्रकार ने शीला दीक्षित को दी अनोखी श्रद्धांजलि, छोटे से बादाम पर बनाई उनकी तस्वीर

लखीमपुर के एक चित्रकार अमन गुलाटी ने उन्हें याद करते हुए एक अनोखी श्रद्धांजलि दी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Jul 2019, 6:33 PM IST
sheila dikshit
sheila dikshit

लखीमपुर-खीरी. दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री (Delhi CM) शीला दीक्षित (Sheila Dikshit) के निधन से पूरा देश दुखी है। वहीं लखीमपुर (Lakhimpur) के एक चित्रकार अमन गुलाटी (Aman Gulati) ने उन्हें याद करते हुए एक अनोखी श्रद्धांजलि दी है। अमन ने छोटे से बादाम पर शीला दीक्षित की तस्वीर बनाई है और अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।

लखीमपुर के मूल निवासी चित्रकार अमन गुलाटी को दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन की खबर से गहरा दुख हुआ। उन्होंने इसे यादगार बनाने के लिए स्वर्गीय शीला दीक्षित की तस्वीर आधा इंच के बादाम पर बनाई और अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बतौर मुख्यमंत्री स्वर्गीय शीला दीक्षित ने दिल्ली में बहुत अच्छा काम किया। उनका लोगों से लगाव था। अमन गुलाटी इससे पहले छोटे से बादाम पर कई बड़ी हस्तियों की तस्वीर भी बना चुके हैं। उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कारों से नवाजा गया है। आपको बता दें कि आज राजकीय सम्मान के साथ दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का अंतिम संस्कार हुआ है।

Published on:
Also Read
View All
सुबह 11 से साढ़े 12 बजे तक का घटनाक्रम! टीचर को गोली मारने से पहले सऊद ने इंस्टा पर क्या पोस्ट किया? लखीमपुर केस Inside Story

लखीमपुर के स्कूल ग्राउंड से महिला टीचर को घसीटकर ले गया युवक, गोली मारकर हत्या की, फिर खुद को भी मारी, दोनों की मौत

‘पुलिस कार्यलय के अंदर मारपीट हुई’, कौन हैं सपा विधायक राहुल लोधी? मारपीट की चर्चाओं के बीच जानिए राजनीतिक सफर

Lakhimpur Kheri Firing Case: पुराने गोलीकांड के आरोपी ने फिर मारी एक को गोली; लखीमपुर में पड़ोसी को मारकर खुद को भी मारा

‘अमरमणि कांग्रेस में शामिल हुए तो जंतर-मंतर पर करूंगी अनशन’, मधुमिता की बहन निधि शुक्ला का बड़ा एलान