लखीमपुर खेरी

Lakhimpur Kheri Violence: प्रियंका गांधी का जेल से फोन पर जनता को संबोधन, संदेश में कहा- गृह राज्यमंत्री के इस्तीफा देने तक संघर्ष करेंगे

Priyanka Gandhi's address to the public over the phone from jail- उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों के साथ हुई घटना मामले में जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। छह सदस्यीय एसआईटी खीरी कांड की जांच करेंगे। आईजी लक्ष्मी सिंह ने कहा है कि आशीष मिश्रा को नामजद आरोपी बनाया गया है।
2 min read
• •
Updated: 6 Oct 2021, 11:11 AM IST
Priyanka Gandhi's address to the public over the phone from jail
Priyanka Gandhi's address to the public over the phone from jail

लखीमपुर खीरी. Priyanka Gandhi's address to the public over the phone from jail. उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों के साथ हुई घटना मामले में जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। छह सदस्यीय एसआईटी खीरी कांड की जांच करेंगे। आईजी लक्ष्मी सिंह ने कहा है कि आशीष मिश्रा को नामजद आरोपी बनाया गया है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उधर, 11 घंटे की हिरासत के बाद गिरफ्तार की गईं प्रियंका गांधी की रिहाई की मांग तेज हो गई है। कांग्रेस ने प्रियंका गांधी का एक ऑडियो वायरल किया है जिसमें उन्होंने गृह मंत्री के इस्तीफा देने तक संघर्ष जारी रखने की बात कही है। ऑडियो में कहा गया, ''जनता की रक्षा सबसे बड़ा धर्म है। जीवों की रक्षा करना सबसे बड़ा धर्म है, राजा का है। आज पीएम मोदी अमृत महोत्सव के लिए लखनऊ आए पर लखीमपुर खीरी नहीं आ पाए। प्रियंका गांधी ने कहा कि गृह राज्यमंत्री के इस्तीफा देने तक संघर्ष जारी रखेंगे।''

प्रियंका ने मोदी से किया सवाल

प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारे देश को किसानों ने ही आजादी दिलाई है। किसान शहीद हुए और आज भी किसान का बेटा ही जवान बनकर देश की सीमाओं पर आजादी को सुरक्षित रख रहा है। जब कोई किसान संघर्ष या आंदोलन में अपनी जान गंवाता है तो हम उसे मृतक नहीं कहते हैं। हम उसे शहीद कहते हैं। आज एक ऐसी कायर सरकार है कि इन्हीं का गृह राज्यमंत्री भरी सभा में जनता को धमकाता है। उसका बेटा किसानों को गाड़ी के पहिए के तले कुचल देता है और ये कायर सरकार इन अपराधियों पर कार्रवाई करने की बजाए अपनी पूरी पुलिस फोर्स को एक विपक्ष की महिला को रोकने के लिए लगा देती है। प्रियंका ने सवाल किया कि जब ये हादसा हुआ तो कहां थी ये पुलिस? कहां थी ये सरकार? कहां था ये प्रशासन? प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि मोदी जी मैं आपसे पूछना चाहती हूं कि आप नैतिकता कहां है?

इन धाराओं में केस दर्ज

प्रियंका गांधी के खिलाफ धारा 151, 107 के तहत केस दर्ज करके उनको गिरफ्तार किया गया है। सीआरपीसी की धारा 116 के तहत एसडीएम मामले की सुनवाई करेंगे। प्रियंका पीएसी गेस्ट हाउस में हैं। इसी गेस्ट हाउस को अस्थायी जेल बनाया गया है और प्रियंका को यहीं पर गिरफ्तार करके रखा गया है। प्रियंका को चार अक्टूबर की सुबह 4:30 बजे गिरफ्तार किया गया था।

Updated on:
6 Oct 2021, 11:11 AM IST
Published on:
Also Read
View All
लखीमपुर में बेकाबू डंपर ने एक ही परिवार के 4 लोगों को रौंदा, 2 साल के मासूम समेत 3 की मौत

सुबह 11 से साढ़े 12 बजे तक का घटनाक्रम! टीचर को गोली मारने से पहले सऊद ने इंस्टा पर क्या पोस्ट किया? लखीमपुर केस Inside Story

लखीमपुर के स्कूल ग्राउंड से महिला टीचर को घसीटकर ले गया युवक, गोली मारकर हत्या की, फिर खुद को भी मारी, दोनों की मौत

‘पुलिस कार्यलय के अंदर मारपीट हुई’, कौन हैं सपा विधायक राहुल लोधी? मारपीट की चर्चाओं के बीच जानिए राजनीतिक सफर

Lakhimpur Kheri Firing Case: पुराने गोलीकांड के आरोपी ने फिर मारी एक को गोली; लखीमपुर में पड़ोसी को मारकर खुद को भी मारा