लखीमपुर खेरी

खटखटाया दरवाजा अौर खोलते ही सामने खड़ी थी मौत, पढ़िए दिलदहला देने वाली कहानी

खटखटाया दरवाजा अौर खोलते ही सामने खड़ी थी मौत, पढ़िए दिलदहला देने वाली कहानी

2 min read
murder

लखीमपुर खीरी. सदर कोतवाली इलाके में शनिवार देर रात हमलावरों ने एक प्रापर्टी डीलर की घर के दरवाजे पर गाेली मारकर हत्या कर दी और हमलावर मौके से फरार हो गए। हमलावरों ने दरवाजे पर जाकर प्रापर्टी डीलर के पुत्र का नाम पुकारते हुए दस्तक दी, जैसे ही प्रापर्टी डीलर ने दरवाजा खोला, हमलवरों ने गोली चला दी, जो उनके सीने में लगी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों की तलाश में पड़ोस के मुहल्ला रामनगर में दबिश दी तो वहां पुलिस के साथ हमलावरों क मुठभेड़ हो गई। दोनों आेर से जबरदस्त फायरिंग हुई, जिसमें क्रांइम ब्रांच के दारोगा अजब सिंह बाल-बाल बच गए। पुलिस ने दो हमलावरों का पकड़ लिया है।


जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला शिवा कालोनी निवासी राजकुमार मिश्रा की उन्ही के घर पर अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी। दरअसल हमलावर उसके बेटे अंशु को मारने के लिये उसके घर आये थे। हमलावर ने अंशु के घर पहुंच कर अंशु को आवाज भी दी थी। उन्होंने सोचा होगा कि आवाज देने पर अंशु ही दरवाजा खोलेगा। इसलिये हमलावर ने पहले से ही असलाह तान कर रखा था। और जैसे ही अंशु की जगह उसके पिता राजकुमार ने दरवाजा खोला। वैसे ही हमलावर ने उनके सीने पर गोली दाग दी। जिससे राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

गोली की आवाज सुनकर परिजन बाहर आये तो राजकुमार को लहूलुहान देखा। परिजन कुछ समझ पाते तब तक हमलावर वहां से फरार हो चुके थे। परिजनों ने तत्काल कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी अौर राजकुमार को अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन तबतक उनकी मौत हो चुकी थी। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस हमलावरों की तलाश में पड़ोस के मुहल्ला रामनगर में दबिश दी तो वहां पुलिस के साथ हमलावरों मुठभेड़ हो गई। दोनों आेर से जबरदस्त फायरिंग हुई, जिसमें क्रांइम ब्रांच के दारोगा अजब सिंह बाल-बाल बच गए। पुलिस ने दो हमलावरों का पकड़ लिया है।

Published on:
24 Dec 2017 01:20 pm
Also Read
View All