लखीमपुर खेरी

रेखा वर्मा का बढ़ा कद, चुनी गईं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

रेखा वर्मा को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मोहम्मदी क्षेत्र के किसी जनप्रतिनिधि का भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनना मोहम्मदी का गौरव बढ़ाने वाला है।
2 min read
रेखा वर्मा का बढ़ा कद, चुनी गईं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
रेखा वर्मा का बढ़ा कद, चुनी गईं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

लखीमपुर खीरी. तहसील मोहम्मदी के ग्राम मकसूदपुर में निवास करने वाली तथा धौराहरा लोक सभा की सांसद रेखा वर्मा (Rekha Verma) को भाजपा नेतृत्व द्वारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी है। मोहम्मदी क्षेत्र के किसी नेता को पहली बार राष्ट्रीय टीम में स्थान मिलना गौरव की बात है। रेखा वर्मा को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मोहम्मदी क्षेत्र के किसी जनप्रतिनिधि का भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनना मोहम्मदी का गौरव बढ़ाने वाला है। इससे निश्चित ही संगठन की दृष्टि से और विकास कार्यों की दृष्टि से मोहम्मदी को लाभ होगा।

रेखा वर्मा का बढ़ा कद

नगर पालिका अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा कन्हैया ने बताया कि उत्तर प्रदेश धौराहरा लोक सभा का नेतृत्व कर रही लोकप्रिय सांसद पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने पूर्ण विश्वास कर पद दिया है। मुझे पूरी आशा है सफलतापूर्वक संगठन को मजबूत करने का कार्य सांसद करेंगी। जिला उपाध्यक्ष ज्योतिर्मय बरतरिया ने कहा कि राष्ट्रीय टीम में पहली बार मोहम्मदी निवासी धौराहरा सांसद रेखा वर्मा ने स्थान बनाकर मोहम्मदी का गौरव बढ़ाने का कार्य किया है। नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने कहा कि रेखा अरुण वर्मा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने से मोहम्मदी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह की एक नई लहर दौड़ गई है।

रेखा वर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर नगर भाजपा सौरभ गुप्ता नगर महामंत्री रवि शुक्ला, रितेश शुक्ला, पुनीत बाजपेई, हनी मेहरोत्रा, अवनीश प्रताप सिंह, प्रवीन मेहरोत्रा, नीरज रस्तोगी, मनोज गुप्ता, सत्य प्रकाश शुक्ला, अखिलेश त्रिवेदी, राहुल दीक्षित मधुर, बरबर मंडल अध्यक्ष मुकेश पांडे, राजापुर मंडल अध्यक्ष रामभरोसे वर्मा, संजय सिंह, संजय चतुर्वेदी, सुशील त्रिवेदी, आलोक वर्मा, सुशील वर्मा, राजेश वर्मा्, प्रधान शाहपुर राजा प्रदीप वर्मा उर्फ पप्पू व समाजसेवी शिवम राठौर सहित तमाम भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

Published on:
27 Sept 2020 08:33 am
Also Read
View All
Lakhimpur Kheri News: खाद की ओवररेटिंग पर भड़के BJP विधायक विनोद शंकर अवस्थी, बोले- ‘मैं किसी बड़े आदमी का गुलाम नहीं’

यूपी के 8 लोगों की मौत: भिंड में सड़क पर बैठी गाय को बचाने में ट्रक से टकराई पिकअप, 23 घायल, पीड़ित परिवारों को 2-2 लाख की मदद

‘इंस्टाग्राम वाली मोहब्बत के लिए छोड़ा पति’, बिहार की महिला खीरी के युवक के प्यार में पहुंची यूपी, पति और 3 बच्चों को छोड़ा

लखीमपुर खीरी केस में गवाहों को धमकाने का मामला, पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा का चार्जशीट में नाम नहीं

पहले बहन का कत्ल, फिर फायरिंग और अब आधी रात को धमाका, मधुमिता शुक्ला की बहन निधि ने पूर्व मंत्री समेत 4 पर लगाए गंभीर आरोप