लखीमपुर खेरी

पुण्यतिथि के बहाने सपा प्रदेश अध्यक्ष ने साधा प्रदेश सरकार पर निशाना

महंगाई और आवारा पशुओं की समस्या को लेकर भाजपा को घेरा.
2 min read
• •
Updated: 5 Jun 2018, 9:49 PM IST
Naresh
Naresh

लखीमपुर खीरी. मंगलवार को पूर्व विधायक सदर डॉक्टर कौशल किशोर वर्मा की 8वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आए सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आगामी चुनाव में भाजपा को हराने के लिए अभी से कार्यकर्ताओं को धार देनी शुरू कर दी। मौका भले ही पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम का हो, लेकिन कार्यक्रम में आए प्रदेश अध्यक्ष ने मौजूदा प्रदेश व केंद्र सरकार को और भाजपा को आड़े हाथों लिया।

पिछले विधानसभा चुनाव में हुई करारी हार के लिए उन्होंने भाजपा सरकार पर बेईमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र में उनकी सरकार थी इसलिए प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से चुनाव करा कर बेईमानी से अपनी सरकार बनवाई है। अपने पक्ष में उनका कहना था कि जहां-जहां भी बैलेट पेपर से चुनाव हुए वहां भाजपा परास्त हुई। इस बात का जीता जागता उदाहरण है कि पार्टी ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के जरिए बेईमानी करवाई थी।

मौजूदा सरकार में हो रहे किसानों के शोषण को लेकर भी वे संजीदा नजर आए। उन्होंने कहा कि आज आवारा पशुओं की समस्या किसानों के लिए आम बात हो चुकी है। जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि वह जनता के हर दुख दर्द में जैसे पहले शामिल रहते थे वैसे ही भविष्य में रहेंगे जहां कहीं भी उनके कार्यकर्ताओं को यह जनता खून की जरूरत पड़ती है वह उपलब्ध होंगे और मौजूदा सरकार की मनमानी नीतियों के खिलाफ हमेशा जनता के साथ खड़े रहेंगे। बकाया गन्ना भुगतान और समय पर पक्षियों के ना मिलने की समस्या को लेकर उन्होंने बताया कि उनकी सरकार में हमेशा किसानों को समय पर पर्चियां मिलती थी और समय पर भुगतान होता था लेकिन मौजूदा सरकार ने मिल मालिकों से सांठगांठ कर किसानों का हक मारने का काम किया है।

उनका कहना था कि वर्तमान सरकार ने गन्ना क्रय केंद्रों पर हो रही सट्टेबाजी को और बढ़ावा दिया है जिससे किसानों को समय पर पर्चियां नहीं मिली है और आखिर तक उनका गन्ना खेतों में सूखता रहा है। उन्होंने जनता को यह विश्वास दिलाया कि उनकी सरकार आने पर किसान फिर खुशहाल दिखेंगे और उनको उनकी उपज का पूरा लाभ मिलेगा। उन्होंने आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी को भारी बहुमत से जिताने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को अभी से मतदाता पुनरीक्षण कार्य में सतर्कता पूर्वक लोगों की वोट बढ़वाने का सुझाव दिया।

पार्टी के प्रदेश महासचिव रवि वर्मा ने बताया कि मौजूदा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। किसान, व्यापारी, छात्र व कर्मचारी सभी सरकार में परेशान नजर आ रहे हैं। वर्मा ने बताया कि करीब 4 साल से केंद्र में भाजपा की सरकार है। इस दौरान पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में बहुत कम रही है लेकिन देश की सरकार ने कमीशनबाजी के चक्कर में आम जनता की जेब पर खुलेआम डाका डाला है। इस अवसर पर पार्टी के पूर्व विधायक उत्कर्ष वर्मा, विनय तिवारी, सुनील लाला सहित काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Published on:
Also Read
View All
लखीमपुर में बेकाबू डंपर ने एक ही परिवार के 4 लोगों को रौंदा, 2 साल के मासूम समेत 3 की मौत

सुबह 11 से साढ़े 12 बजे तक का घटनाक्रम! टीचर को गोली मारने से पहले सऊद ने इंस्टा पर क्या पोस्ट किया? लखीमपुर केस Inside Story

लखीमपुर के स्कूल ग्राउंड से महिला टीचर को घसीटकर ले गया युवक, गोली मारकर हत्या की, फिर खुद को भी मारी, दोनों की मौत

‘पुलिस कार्यलय के अंदर मारपीट हुई’, कौन हैं सपा विधायक राहुल लोधी? मारपीट की चर्चाओं के बीच जानिए राजनीतिक सफर

Lakhimpur Kheri Firing Case: पुराने गोलीकांड के आरोपी ने फिर मारी एक को गोली; लखीमपुर में पड़ोसी को मारकर खुद को भी मारा