लखीमपुर खेरी

युवक ने लड़की को किया जख्मी, प्रेम करने से किया था इन्कार

एमए की छात्रा को सिरफिरे युवक ने चूड़ी की दुकान के काउंटर के कांच से दोनों हाथों पर ताबडतोड़ प्रहार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया।
2 min read
• •
Updated: 24 Sep 2017, 2:29 PM IST
girl

लखीमपुर खीरी. घर से प्रोजेक्ट फाईल बनवाने के लिए निकली एमए की छात्रा को सिरफिरे युवक ने चूड़ी की दुकान के काउंटर के कांच से दोनों हाथों पर ताबडतोड़ प्रहार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। गंभीर हालत में छात्रा को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मुहल्ला पश्चिमी दिक्षिताना निवासी सपना यादव 21 वर्ष पुत्री बादशाह यादव खुटार रोड स्थित कन्या डिग्री कॉलेज की एमए की छात्रा है। शनिवार को सुबह प्रोजेक्ट फाइल के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान विकास चैराहे से मोहम्मदी रोड बाईपास पर घर से कुछ दूरी पर सड़क के किनारे एक चूड़ी की दुकान पर बैठा अंशू दीक्षित निवासी जहानपुर ने उसे चूड़ी की दुकान पर बुलाया और अपने प्रेम का इजहार करने लगा। जिस पर सपना ने उसकी हरकत का विरोध किया। तब बौखलाए युवक ने दुकान के काउंटर का शीशा तोडकर ताबड़तोड़ उस पर प्रहार करने लगा। इसी बीच दुकान का माहौल देख चूड़ी दुकानदार दुकान बंद कर मौके से फरार हो गया। किसी तरह खून से लथपथ सपना दुकान के बाहर आकर गिर पड़ी। तब तक प्रेम में नाकाम हमलावर भी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आस-पास के लोगों ने खून से लथपथ बालिका को किसी तरह रिक्शे पर बैठाकर कोतवाली भेजा। जहां से बालिका को पुलिस उपचार के लिए सीएचसी ले गई। इसके बाद बालिका के प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

अकेली लड़की को सिरफिरे ने किया जख्मी।

पीड़ित छात्रा ने उपचार के दौरान बताया कि उसके पिता का देहांत हो चुका है। तथा उसके दो भाई काम के सिलसिले में बाहर रहते है। वह अपनी मां के साथ अकेली रहती है। तथा उसकी व उसके परिवार की देखभाल उसकी चाची रामदेवी पत्नी शिवसिंह करते हैं। शनिवार को जब वह अपने स्कूल के प्रोजेक्ट फाईल को बनवाने के लिए निकली थी। उसी दौरान आरोपी ने उस पर हमला कर दिया।

कोतवाली गोला की एंटी रोमियो टीम व खुटार चौकी पुलिस नदारत।

महिलाओं, छात्राओं, बालिकाओं के साथ हो रहे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने एंटी रोमियों टीम का गठन किया है। लेकिन कोतवाली गोला की एंटी रोमियों टीम द्वारा किसी प्रकार की निगरानी करने का कोई सार्थक प्रयास नही हो पा रहा है। शनिवार को हुई यह घटना खुटार रोड स्थित नानक चैकी से चंद कदमों के फासले पर घटित हुई। यदि एंटी रोमियो टीम ही नहीं पुलिस भी अपनी चैकी पर मुस्तैद होती तो शायद हमलावर घटना को अंजाम देने में कामयाब नहीं हो पाता।

चूड़ी दुकानदार की भूमिका संदिग्ध।

उक्त घटना के मामले में मोहम्मदी बाईपास रोड पर स्थित बैंगिल एंड कॉस्मेटिक की दुकानदार की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। मुहल्ले के लोगों ने बताया कि भीड़भाड़ व बाजार से दूर उक्त दुकान पर दुकानदार द्वारा लडकियों, महिलाओं को बरगलाने का काम होता है। अक्सर दुकान पर महिलाओं व युवतियों की मौजूदगी में सिरफिरे युवकों की चहल कदमी देखी जाती है। जिसमें दुकानदार सिरफिरे लडकों की मदद के लिए महिलाओं व युवतियों के बीच मध्यस्थता का काम करता है।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दविशे जारी।

प्रभारी निरीक्षक एमके मिश्रा ने बताया कि घटना की मामले की तहरीर नहीं मिली है। छात्रा को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। खुटार रोड चौकी इंचार्ज नरेश को छात्रा के साथ भेजा गया है। आरोपी की तलाश में दविश दी जा रही है। आरोपी के विरुद्व कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
Also Read
View All
लखीमपुर में बेकाबू डंपर ने एक ही परिवार के 4 लोगों को रौंदा, 2 साल के मासूम समेत 3 की मौत

सुबह 11 से साढ़े 12 बजे तक का घटनाक्रम! टीचर को गोली मारने से पहले सऊद ने इंस्टा पर क्या पोस्ट किया? लखीमपुर केस Inside Story

लखीमपुर के स्कूल ग्राउंड से महिला टीचर को घसीटकर ले गया युवक, गोली मारकर हत्या की, फिर खुद को भी मारी, दोनों की मौत

‘पुलिस कार्यलय के अंदर मारपीट हुई’, कौन हैं सपा विधायक राहुल लोधी? मारपीट की चर्चाओं के बीच जानिए राजनीतिक सफर

Lakhimpur Kheri Firing Case: पुराने गोलीकांड के आरोपी ने फिर मारी एक को गोली; लखीमपुर में पड़ोसी को मारकर खुद को भी मारा