
लखीमपुर खीरी. कठिना नदी की झड़ी और गन्ने के खेतों में घूम रहे बाघ, तेंदुए की लोकेशन का पता लगाने के लिए महेशपुर, देवीपुर, सजनिया बीट जंगल के इर्द-गिर्द दुधवा टाइगर रिजर्व से डब्ल्यूटीआई सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। कैमरा में दो स्थानों पर फुटेज में बाघ और तेंदुए की तस्वीर कैद हुई है।
लगाए गए सीसीटीवी
महेशपुर के वनरक्षक श्याम किशोर शुक्ला के अनुसार डब्ल्यूटीआई टीम ने लीलापुर गांव और कठिना नदी के घाट पर 2 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। जिसमे बाघ की तस्वीरें कैद हुई है। देवीपुर बीट के फोरेस्टर रामप्रसाद और वनरक्षक राजकुमार के अनुसार सासिया कॉलोनी, कठुआ पुल के पास देवीपुर वीट के कम्पार्ट नंबर 6,7 में दो कैमरे औए शजनिया वीट में दो कैमरे लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से देवीपुर और कटवा पुल पर लगे कैमरे में तेंदुए की तस्वीर कैद हुई है। इससे पता चलता है कि सुंदरपुर के किसान बालकराम पर 18 जून को हमला कर मौत के घाट उतारने वाले साथ ही 17 जून को बछड़े को निवाला बनाने और 1 जून को दुलीपुर के युवक और गजराज पर हमला करने वाला बाघ अपना ठिकाना घमहाघट से लेकर सुंदरपुर गांव के पास गन्ने के खेत में और कठिना नदी की झाड़ी में बनाए हैं। जिससे क्षेत्र के लोगो में काफी दहशत है।
बाघों को पकड़ने की रणनीति तैयार
वनकर्मियों ने बताया कि बाघ की कैमरे में कैद तस्वीरों को ऑनलाइन लखनऊ के अधिकारियों को भेजकर बाघ, तेंदुए को पकड़ने के लिए रणनीति तैयार की जा रही है और अगर जरूरत पड़ने पर दुधवा पार्क से प्रशित हाथियों को भी बुलाया जायेगा। उधर कई दिनों से बाघों द्वारा किये जा रहे हमलों से नजर ग्रामीणों ने बाघ के न पकड़े जाने पर रोड जाम करने की चेतावनी दी है। ग्रामीणों के अनुसार बाघ के बढ़ते हम लोग और वन विभाग के रवैया को लेकर ग्राम पंचायत ब्रह्मापुर ग्रंट के ग्रामीणों ने सुंदरपुर प्राथमिक विद्यालय में प्रधान रामविलास चौधरी वीडियो श्री राम कुमार वर्मा और वन कर्मियों की मौजूदगी में बैठक की इस में प्रस्ताव पारित कर भाग को पकड़वाने का ज्ञापन डीएफओ को भेजा गया। डीएफओ को भेजे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने साफ कर दिया था कि यदि जल्द से जल्द आदमखोर बाघ को नहीं पकड़ा गया तो ग्रामीण रोड पर उतर आएंगे और चक्का-जाम करेंगे।