लखीमपुर खेरी

किसी भी पोलिंग बूथ पर तम्बाकू व सिगरेट का प्रयोग होगा वर्जित

शासन की मंशा व चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार इस बार सभी पोलिंग बूथों को तम्बाकू निषेध बनाना है।

less than 1 minute read
किसी भी पोलिंग बूथ पर तम्बाकू व सिगरेट का प्रयोग होगा वर्जित

लखीमपुर खीरी. कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिले के समस्त अधिकारियों को जिन्हें चुनाव के दौरान अपने-अपने कार्यों का निर्वहन करना है, को तम्बाकू निषेध कार्यक्रम के अतंर्गत नोडल अधिकारी, एनसीडी सेल डा. रविंद्र शर्मा द्वारा जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि सभी पोलिंग बूथों को शासन की मंशा के अनुरूप तम्बाकू निषेध क्षेत्र बनाना है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी तैयारियां कर ली गई हैं। जिनमें सभी अधिकारियों से सहयोग की अपेक्षा की जा रही है।

सीएमओ डा. मनोज अग्रवाल ने तम्बाकू से होने वाली तमाम हानियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह एक ऐसा नशा है जिसके दूरगामी परिणाम कैंसर जैसी बीमारी के रूप में सामने आते हैं। उन्होंने यह बताया कि सभी अधिकारियों को जल्द ही जुर्माना काटने के लिए एक रसीद बुक दे दी जाएगी। उनके कार्यालय या कार्यक्षेत्र का कोई भी अगर सिगरेट या पान-पुड़िया वर्जित जगह पर खाता या पीता पकड़ा जाए तो इस रसीद बुक का इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने बताया कि शासन की मंशा व चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार इस बार सभी पोलिंग बूथों को तम्बाकू निषेध बनाना है। कोई भी पोलिंग बूथ पर सिगरेट पीता या खाता दिखाई पड़े तो उसका जुर्माना भी काटा जायेगा। जागरुकता के लिए बैनर पोस्टर सहित पम्पलेट भी वितरित किए जाएंगे।

Published on:
31 Mar 2019 03:08 pm
Also Read
View All