लखीमपुर खेरी

तेज रफ्तार बाइक की आपस में भिड़ंत, लगी आग, हुई मौत

आग लगने से बाइक सवार दो लोगों की मौके पर झुलसने से दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया
less than 1 minute read
Feature image

लखीमपुर खीरी. जनपद में दो बाइक सवार की भिड़ंत होने से मौत हो गई। दुर्घटना के दौरान बाइक में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से बाइक सवार दो लोगों की मौके पर झुलसने से दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल संजय त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को पलिया सीएससी में लाकर भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

दो की मौत एक जख्मी

निघासन थाना क्षेत्र के ग्राम बुद्धा पुरवा निवासी तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर पलिया किसी काम से आए हुए थे। रात करीब नौ बजे तीनों युवक बाइक से अपने घर के लिए लौट रहे थे कि तभी पलिया से करीब चार किलोमीटर आगे निघासन रोड पर ग्राम तिलकपुरवा के पास सामने से आ रही डीसीएम में युवकों की बाइक जा घुसी। दुर्घटना के बाद बाइक में अचानक आग लग गई, जिससे बाइक सवार दो युवकों की झुलसने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में निघासन के ग्राम बुद्धापुरवा निवासी पंकज व अनिल नामक युवक शामिल है, जबकि बाइक सवार तीसरा युवक शंकर पुत्र राम गंभीर घायल हो गया है।

Published on:
07 Jun 2019 07:05 pm
Also Read
View All
लखीमपुर खीरी केस में गवाहों को धमकाने का मामला, पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा का चार्जशीट में नाम नहीं

पहले बहन का कत्ल, फिर फायरिंग और अब आधी रात को धमाका, मधुमिता शुक्ला की बहन निधि ने पूर्व मंत्री समेत 4 पर लगाए गंभीर आरोप

लखीमपुर खीरी देश का दूसरा सबसे गर्म शहर, जानें लखनऊ के क्षेत्रों का हाल,मौसम विभाग ने जारी किया नया अपडेट

भाजपा विधायक पर अमर्यादित टिप्पणी, दलित पैंथर के नेता बोले- हो रही एकतरफा कार्रवाई, बेकसूरों को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा

पापा बचाओ बेटा चिल्लाता रहा, लखीमपुर खीरी में तेंदुए से भिड़ा पिता, आंखों के सामने चली गई इकलौते बेटे की जान