लखीमपुर खेरी

लखीमपुर-खीरी लोकसभा LIVE COUNTING- भाजपा यहां भी आगे, गठबंधन को मिले इतने वोट, कांग्रेस सबसे पीेछे

लखीमपुर-खीरी लोकसभा सीट पर मतगणना शुरू हो गई है। और शुरूआती राउंड में भाजपा आगे चल रही है.
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 May 2019, 11:22 AM IST
Lakhimpur
Lakhimpur

लखीमपुर खीरी। लखीमपुर-खीरी लोकसभा सीट पर मतगणना शुरू हो गई है। और शुरूआती राउंड में भाजपा आगे चल रही है । खीरी लोकसभा सीट पर भाजपा से अजय मिश्र को 51526 वोट प्राप्त हुए हैं। अजय अपने प्रतिद्वंदी व गठबंधन से प्रतत्याशी पूर्वी वर्मा से 23877 वोट से आगे। पूर्वा वर्मा कोे अभी तक की गिनती में 27649 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के जफर अली 5895 मतों के साथ बेहद पीछे है।

लखीमपुर खीरी-
आठवे राउंड में-
अजय मिश्र बीजेपी - 51526
पूर्वी वर्मा गठबंधन - 27649
जफरअली- कांग्रेस 5895
बीजेपी 23877 वोट से आगे।

मतगणना के लिए सभी कर्मचारियों सुबह 6 बजे मंडी मतगणना स्थल पर पहुंचे जहां उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी गईं। मतगणना पूरी तरह निष्पक्ष हो इसके लिय भी कड़े इंतजाम किये गये हैं। मंडी परिसर में हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए गए। मतगणना के दौरान कुल 14 टेबल लगेंगी। जिन पर कर्मचारियों के साथ प्रत्याशी व उनके एजेंट शामिल रहेंगे।

काउंटिंग देर से समाप्त होने के चलते पुलिस और कलेक्ट्रेट कर्मचारियों की 2 शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। सुबह से ही खीरी रोड पर बैरिकेडिंग आदि लगा दी गई है। मतगणना स्थल से 100 मीटर के दायरे में किसी को भी आने-जाने नहीं दिया जा रह है। मंडी परिसर के साथ ही मंडी के आसपास भी काफी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात हैं।

मतगणना कार्मिकों एवं कम्प्यूटर डाटा फीडिंग करने वाले कर्मिकों पहले ही प्रकाशित किया जा चुका है। साथ ही मैनुअल टेबुलेशन से जुड़े कर्मियों को भी विस्तार से पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के बारे बताया जा चुका है। इसके साथ सुविधा तथा एक्सेल डाटा फीडिंग पोस्टल वैलेट के गणना कार्मिकों को पोस्टल वैलेट की गणना से सम्बन्धित बारीकियों से भी अवगत कराया जा चुका है।

Published on:
Also Read
View All
सुबह 11 से साढ़े 12 बजे तक का घटनाक्रम! टीचर को गोली मारने से पहले सऊद ने इंस्टा पर क्या पोस्ट किया? लखीमपुर केस Inside Story

लखीमपुर के स्कूल ग्राउंड से महिला टीचर को घसीटकर ले गया युवक, गोली मारकर हत्या की, फिर खुद को भी मारी, दोनों की मौत

‘पुलिस कार्यलय के अंदर मारपीट हुई’, कौन हैं सपा विधायक राहुल लोधी? मारपीट की चर्चाओं के बीच जानिए राजनीतिक सफर

Lakhimpur Kheri Firing Case: पुराने गोलीकांड के आरोपी ने फिर मारी एक को गोली; लखीमपुर में पड़ोसी को मारकर खुद को भी मारा

‘अमरमणि कांग्रेस में शामिल हुए तो जंतर-मंतर पर करूंगी अनशन’, मधुमिता की बहन निधि शुक्ला का बड़ा एलान