लखीमपुर खेरी

यूपी पुलिस का बड़ा फैसला, अब तंग गलियों की निगरानी करेगी कोबरा मोबाइल

जिले में बढ़ते आपराधिक घटनाओं पर अब खीरी पुलिस अंकुश लगाने में पूर्ण रूप से तैयार है।
2 min read
• •
Updated: 16 May 2018, 12:04 PM IST
lakhimpur kheri

लखीमपुर खीरी. जिले में बढ़ते आपराधिक घटनाओं पर अब खीरी पुलिस अंकुश लगाने में पूर्ण रूप से तैयार है। आप को बता दे कि पिछले काफी समय से जिले में चोरी, डकैती, हत्या, बलात्कार जैसी घटनाओं ने पूर्ण रूप से अपने पैर पसार लिये थे। आये-दिन होने वाली आपराधिक घटनाओं से लोग काफी सहमे हुये थे। जिसको लेकर मौजूदा एसपी ने अधीनस्थों के पेंच कसे साथ ही उनके क्षेत्र में आपराधिक घटना घटने पर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की भी चेतावनी दी। इतना ही नही बढ़ते अपराध पर नियंत्रण करने के लिये कस्बाई इलाकों की तंग गलियों में पुलिस पेट्रोलिंग और मजबूत करने की योजना भी बनाई।

उन्होंने बताया कि अब आने वाले कुछ समय बाद शहर व कस्बों की तंग गलियों में साइरन बजाती हुई पुलिस बाईक के साथ घूमती दिखेगी। इन बाइक को कोबरा मोबाइल बाइक नाम दिया गया है। इस पुलिस पेट्रोलिंग दस्ते के लिए जिले में 27 नई बाइक शासन द्वारा प्राप्त हुई हैं। एसपी रामलाल वर्मा ने बताया कि अभी जो संसाधन उपलब्ध थे उन्हीं से कम चल रहा था लेकिन अब इन नई बाइक से तंग गलियों में जहां रूटीन गस्त नहीं हो पा रही थी वहां भी पेट्रोलिंग की जा सकेगी। साथ ही होने वाले अपराध पर भी काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकेगा। साथ ही पेट्रोलिंग के दौरान आने वाली कई समस्याओं से भी निदान मिलेगा। अब नई 27 बाइक मिलने के बाद शहर और कस्बे की तंग गलियों और हाईवे पर पेट्रोलिंग कराई जा सकेगी। इसमें जो बाइक शहरी इलाके में पेट्रोलिंग करेंगे उन्हें कोबरा मोबाइल और जो हाइवे पेट्रोलिंग करेंगे उन्हें हाईवे मोबाइल नाम दिया गया है।

इन बाइको पर पुलिस के दो जवान मौजूद रहेंगे। इसमें एक जवान पिस्टल से और दूसरा जवान राइफल से लैस रहेगा। इसके साथ ही कोबरा मोबाइल और हाईवे मोबाइल पेट्रोलिंग करने वाले जवान फ्लोरेस्ट जैकेट पहने होंगे। इन सभी बाइकों में नीली लाल बत्ती और सायरन लगा होगा। अभी इन बाईको की सजा-सज्जा कराई जा रही है। वही एसपी राम लाल वर्मा बताया कि जल्दी ही बाइको को रवाना किया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
लखीमपुर में बेकाबू डंपर ने एक ही परिवार के 4 लोगों को रौंदा, 2 साल के मासूम समेत 3 की मौत

सुबह 11 से साढ़े 12 बजे तक का घटनाक्रम! टीचर को गोली मारने से पहले सऊद ने इंस्टा पर क्या पोस्ट किया? लखीमपुर केस Inside Story

लखीमपुर के स्कूल ग्राउंड से महिला टीचर को घसीटकर ले गया युवक, गोली मारकर हत्या की, फिर खुद को भी मारी, दोनों की मौत

‘पुलिस कार्यलय के अंदर मारपीट हुई’, कौन हैं सपा विधायक राहुल लोधी? मारपीट की चर्चाओं के बीच जानिए राजनीतिक सफर

Lakhimpur Kheri Firing Case: पुराने गोलीकांड के आरोपी ने फिर मारी एक को गोली; लखीमपुर में पड़ोसी को मारकर खुद को भी मारा