लखीमपुर खेरी

 Rain Alert: 25 जिलों में बारिश का अलर्ट, मेघ गर्जन-वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी, जानें पूरे हफ्ते का मौसम

Rain Alert: उत्तर प्रदेश में रक्षाबंधन के बाद भी बारिश का दौर जारी रहेगा। आज 25 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, मेघ गर्जन और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। तराई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। अधिकतम तापमान 30-34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24-27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Aug 2024, 3:03 PM IST
UP Weather
UP Weather

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर प्रदेश के 25 जिलों में आज गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, और सीतापुर जैसे जिले शामिल हैं। इसके अलावा सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, और शाहजहांपुर के आसपास के क्षेत्रों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), आगरा, मथुरा, अयोध्या, लखनऊ, चित्रकूट, और अन्य जिलों में भी तेज बारिश का अलर्ट है। बनारस, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, बलिया, मऊ, और आजमगढ़ में भी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार मानसून की टर्फ लाइन यूपी से एमपी की ओर शिफ्ट हो रही है, जिससे अगले कुछ दिनों तक यूपी के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 16-17 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 18-19 अगस्त को भी दोनों हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। 20 और 21 अगस्त को भी बारिश के आसार हैं, जिससे अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहावना बना रहेगा।

मौसम का हाल

22 अगस्त तक यूपी के विभिन्न हिस्सों में जारी रहेगा बारिश का दौर, मानसून सक्रिय।  25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, कई स्थानों पर मेघ गर्जन-वज्रपात का खतरा।

तापमान

अधिकतम तापमान 30-34°C और न्यूनतम तापमान 24-27°C के बीच रहेगा।

Also Read
View All
सुबह 11 से साढ़े 12 बजे तक का घटनाक्रम! टीचर को गोली मारने से पहले सऊद ने इंस्टा पर क्या पोस्ट किया? लखीमपुर केस Inside Story

लखीमपुर के स्कूल ग्राउंड से महिला टीचर को घसीटकर ले गया युवक, गोली मारकर हत्या की, फिर खुद को भी मारी, दोनों की मौत

‘पुलिस कार्यलय के अंदर मारपीट हुई’, कौन हैं सपा विधायक राहुल लोधी? मारपीट की चर्चाओं के बीच जानिए राजनीतिक सफर

Lakhimpur Kheri Firing Case: पुराने गोलीकांड के आरोपी ने फिर मारी एक को गोली; लखीमपुर में पड़ोसी को मारकर खुद को भी मारा

‘अमरमणि कांग्रेस में शामिल हुए तो जंतर-मंतर पर करूंगी अनशन’, मधुमिता की बहन निधि शुक्ला का बड़ा एलान