लखीमपुर खेरी

लखीमपुर खीरी में बढ़ने लगी ठंड, रात-दिन के तापमान में अंतर से बच्चे हो रहे बीमार

Weather : एक सप्ताह में मौसम में बदलाव आया है लेकिन दिन में अभी भी गर्मी बढ़ रही है। रात में ठंड और दिन में गर्मी से लोग बीमार हो रहे हैं।
2 min read
लखीमपुर खीरी
प्रतीकात्मक फोटो

Weather दिवाली के बाद मौसम में हो रहा बदलाव आपको बीमार कर सकता है। ऐसा हम नहीं कह रहे चिकित्सकों ने यह हिदायत दी है। इसलिए सजग रहने की आवश्यकता है। दिन में बढ़ रही धूप और रात को चल रही हवाओं की वजह से दिन और रात के तापमान में भारी अंतर आ गया है। इससे दिन में गर्मी का अहसास हो रहा है और शाम ढलते ही हवाओं में ठंडक आ जाती है। यह बदलाव मानव शरीर के लिए उचित नहीं है।

लखीमपुर खीरी में तेजी से बढ़ रही ठंड ( weather )

लखीमपुर खीरी का तापमान दिल्ली और गाजियाबाद से बिल्कुल अलग रहता है। इसलिए यहां हालात एनसीआर से अधिक ठंडे हैं। शाम होते ही ठंडक बढ़ने लगी है। रात में लोगों को पंखे बंद करने पड़ रहे हैं। कुछ क्षेत्रों में तो रात में गरम कपड़े तक निकल गए हैं। इसके विपरीत दिन में निकल रही धूप की वजह से दिन में एक बार फिर से गर्मी का अहसास होता है और शाम ढलते ही जैसे ही धूप खत्म होती है ठंडक का अहसास होने लगता है। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम का यह बदलाव मानव शरीर को बीमार कर रहा है। जिला चिकित्सालय में बुखार, नजला और जुकाम के मरीज बढ़ रहे हैं। दिवाली पर चले पटाखों की वजह से भी हालात बिगड़ रगे हैं और नाक, कान, गले के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।

24 घंटे के तापमान में आ रहा भारी अंतर ( weather )

लखीमपुर खीरी में शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रिकार्ड किया गया। तापमान के इस उतार चढ़ाव से ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि 24 घंटे में तापमान में कितना बदलाव हो रहा है। दिन में तापमान 31 डिग्री तक जा रहा है जबकि रात में तापमान गिरकर 21 डिग्री तक आ जाता है। इससे दिन में गर्मी और रात में सर्दी का अहसास हो रहा है। यही कारण है कि चिकित्सकों ने इस अवधि में बच्चों और बूढ़ों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी है।

Updated on:
29 Oct 2025 11:04 am
Published on:
25 Oct 2025 11:12 pm
Also Read
View All
Lakhimpur Kheri News: खाद की ओवररेटिंग पर भड़के BJP विधायक विनोद शंकर अवस्थी, बोले- ‘मैं किसी बड़े आदमी का गुलाम नहीं’

यूपी के 8 लोगों की मौत: भिंड में सड़क पर बैठी गाय को बचाने में ट्रक से टकराई पिकअप, 23 घायल, पीड़ित परिवारों को 2-2 लाख की मदद

‘इंस्टाग्राम वाली मोहब्बत के लिए छोड़ा पति’, बिहार की महिला खीरी के युवक के प्यार में पहुंची यूपी, पति और 3 बच्चों को छोड़ा

लखीमपुर खीरी केस में गवाहों को धमकाने का मामला, पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा का चार्जशीट में नाम नहीं

पहले बहन का कत्ल, फिर फायरिंग और अब आधी रात को धमाका, मधुमिता शुक्ला की बहन निधि ने पूर्व मंत्री समेत 4 पर लगाए गंभीर आरोप