लखीमपुर खेरी

प्रियंका गांधी के रोड शो में एक महिला की मौत, नहीं गया किसी का ध्यान

जाम के चलते अस्पताल नहीं पहुंच सकी एम्बुलेंस, घर जाते समय हुआ था हृदयाघात
less than 1 minute read
Priyanka road show
Priyanka road show

लखीमपुर. प्रियंका गांधी का रोड शो सफल तो रहा, पर उसमें एक दाग भी लग गया। यह दाग एक महिला की मौत के रूप में लगा। रोड शो के चलते लगे जाम के बीच हृदयाघात का शिकार बनी महिला को लेकर जा रही एम्बुलेंस आगे ही नहीं बढ़ पाई। जब तक जाम हटा, तब तक महिला की जान जा चुकी थी।

एंबुलेंस बजाती रह गई हॉर्न-

जानकारी के अनुसार, देहरा अजीतपुर निवासी रामकली अपनी बेटी के साथ धरमपुर से अपने गांव जा रही थीं। रास्ते में उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। जिसके बाद परिजनों को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने एम्बुलेंस को बुलाया। एम्बुलेंस महिला को लेकर अस्पताल के लिए चल तो दी, लेकिन जब मोहम्मदी पहुंची तो वहां चल रहे प्रियंका गांधी के रोड शो की वजह से जाम में फंस गई। नतीजन एम्बुलेंस सायरन देते हुए वहीं खड़ी रही। जब तक जाम खत्म हुआ तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। बताया जाता है कि महिला काफी समय से बीमार चल रही थी।

Updated on:
28 Apr 2019 09:54 pm
Published on:
28 Apr 2019 09:54 pm
Also Read
View All
Lakhimpur Kheri News: खाद की ओवररेटिंग पर भड़के BJP विधायक विनोद शंकर अवस्थी, बोले- ‘मैं किसी बड़े आदमी का गुलाम नहीं’

यूपी के 8 लोगों की मौत: भिंड में सड़क पर बैठी गाय को बचाने में ट्रक से टकराई पिकअप, 23 घायल, पीड़ित परिवारों को 2-2 लाख की मदद

‘इंस्टाग्राम वाली मोहब्बत के लिए छोड़ा पति’, बिहार की महिला खीरी के युवक के प्यार में पहुंची यूपी, पति और 3 बच्चों को छोड़ा

लखीमपुर खीरी केस में गवाहों को धमकाने का मामला, पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा का चार्जशीट में नाम नहीं

पहले बहन का कत्ल, फिर फायरिंग और अब आधी रात को धमाका, मधुमिता शुक्ला की बहन निधि ने पूर्व मंत्री समेत 4 पर लगाए गंभीर आरोप